एक्सप्लोरर

Kerala Student Death Case: 5 घंटे तक पीटा, खाना भी नहीं खाने दिया, सुसाइड से पहले सिद्धार्थन के साथ क्या-क्या हुआ पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने अदालत से आरोपियों को जमानत न देने का अनुरोध किया क्योंकि मृतक छात्र के माता-पिता ने यह दावा करते हुए पूर्ण जांच की मांग की है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की होगी.

वायनाड में केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के द्वितीय वर्ष के एक छात्र की हाल में हुई मौत से जुड़े एक संदिग्ध की रिमांड रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पीड़ित को निर्वस्त्र किया गया था और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी. पुलिस ने 20 वर्षीय सिद्धार्थन जे.एस. की मौत के मामले में सभी 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सिद्धार्थन 18 फरवरी को अपने छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटके मिले थे.

अदालत से आरोपियों को जमानत न देने का अनुरोध करते हुए पुलिस द्वारा रविवार को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धार्थन की पिटाई करने में एक बेल्ट और केबल की तार का इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और केरल रैगिंग निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धार्थन के सहपाठियों और वरिष्ठों ने उस पर कॉलेज की एक छात्रा से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए छात्रावास के अंदर एक पंचायत बैठाई थी.

सुसाइड से पहले क्या हुआ था सिद्धार्थ के साथ
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने अपने घर के लिए निकल चुके सिद्धार्थन को छात्रावास के एक अलिखित कानून का इस्तेमाल कर अपने दुर्व्यवहार से संबंधित मामले में समझौता कराने के लिए वापस कॉलेज बुलाया था. रिपोर्ट में कहा गया है, 'उसका अंतर्वस्त्र उतरवाया गया और आरोपियों ने उसकी पिटाई की. उनमें से कुछ ने बेल्ट और केबल की तार का इस्तेमाल किया.'

इसमें कहा गया है कि उससे 16 फरवरी की रात नौ बजे मारपीट शुरू की गई और देर रात दो बजे तक उसका उत्पीड़न जारी रहा. पुलिस ने अदालत से आरोपियों को जमानत न देने का अनुरोध किया क्योंकि मृतक छात्र के माता-पिता ने यह दावा करते हुए पूर्ण जांच की मांग की है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की होगी.

खाना भी नहीं खाने दिया गया
मृतक छात्र के माता-पिता ने दावा किया कि उसके कुछ सहपाठियों ने उन्हें बताया कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कुछ स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की है. छात्र के पिता ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनके बेटे के शरीर पर चोटों के निशान थे और पेट खाली था, जिससे संकेत मिलता है कि उसकी बुरी तरह पिटाई की गई और उसे खाना नहीं खाने दिया गया. इन दावों के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की छात्र इकाई एसएफआई पर सिद्धार्थन की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं, एसएफआई ने इन आरोपों को खारिज किया है.

यह भी पढ़ें:-
Magical Healing Practices: क्या है मैजिकल हीलिंग प्रैक्टिस? जिस पर असम ने लगाया बैन, ईसाई समुदाय क्यों कर रहा विरोध, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन का अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget