एक्सप्लोरर

नींबू पानी और आइसक्रीम बेचने वाली केरल की महिला बनीं सब इंस्पेक्टर, पेश की मिसाल

एनी शिवा नाम की नींबू पानी और आइसक्रीम बेचने वाली महिला ने अपनी मेहनत और सच्चे इरादों के बल पर वर्कला पुलिस स्टेशन में प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है.

बेबसी और लाचारी से मजबूर अपने जीवनयापन के लिए केरल की सड़कों पर नींबू पानी बेचने वाली महिला अब पुलिस सब-इंस्पेक्टर बन गई है. दरअसल केरल के वर्कला में पर्यटकों को नींबू पानी और आइसक्रीम बेचने वाली महिला एनी शिवा अब 31 साल की उम्र में उसी शहर की उप पुलिस निरीक्षक बन चुकी हैं. केरल पुलिस ने उन्हें उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए ट्वीट किया कि 'वो इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का एक सच्चा मॉडल हैं, एक 18 वर्षीय लड़की जो अपने 6 महीने के बच्चे के साथ अपने पति और परिवार के छोड़े जाने के बाद सड़कों पर छोड़ दी गई, अब 31 साल की उम्र में वर्कला पुलिस स्टेशन में सब इंस्पेक्टर बन गई है'.

वहीं अपनी कामयाबी के बारे में बात करते हुए एनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे पता चला कि कुछ दिन पहले ही मेरी पोस्टिंग वर्कला थाने में हुई है, ये एक ऐसी जगह है जहां मैंने अपने छोटे बच्चे के साथ कई आंसू बहाए हैं, मेरा समर्थन करने वाला कोई नहीं था. साथ ही उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि 'वर्कला शिवगिरी आश्रम के स्टालों पर मैंने कई छोटे व्यवसायों को करने की कोशिश की, जैसे नींबू पानी, आइसक्रीम से लेकर हस्तनिर्मित शिल्प बेचना, सब कुछ फ्लॉप हो गया, तब एक व्यक्ति ने मुझे परीक्षा का अध्ययन करने और परीक्षा देने का सुझाव दिया और मदद की'.

भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी बनना चाहती थी एनी

एनी ने बताया कि वो हमेशा से एक भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी बनना चाहती थी, साथ ही बताया कि फेसबुक पर अपनी आपबीति बताने पर लोगों से जो समर्थन उन्हें मिल रहा है, उससे वो गर्व महसूस कर रही हैं और भावुक भी हैं.

अन्य महिलाओं को मिलेगी एनी से प्रेरणा

एनी शिवा ने कहा कि लोगों को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए और अगर कोई भी महिला अपने पैरों पर खड़ी होने की कोशिश कर रही हो और एनी से प्रेरित होगी तो उन्हें खुशी होगी. साथ ही कहा कि 'तमाम बाधाओं से लड़ते हुए मैं यहां तक ​​पहुंचने में सफल रही हूं, अगर अन्य महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए मुझसे प्रेरणा मिलती है, तो मैं खुश हूं'.

इसे भी पढ़ेंः

जम्मू कश्मीर: आतंकियों की कायराना हरकत, देर रात घर में घुसकर एसपीओ, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या की

Delhi Unlock: दिल्ली में अनलॉक का पांचवां चरण, जानें आज से क्या खुलेगा और किन पर अभी रहेगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget