एक्सप्लोरर

RSS Leader Murder case: केरल में आरएसएस नेता की हत्या मामले में दो और गिरफ्तार, इस संगठन से जुड़े हैं आरोपी

RSS Leader Murder case: पुलिस के मुताबिक, आरएसएस नेता की हत्या 15 अप्रैल को पीएफआई नेता सुबैर (43) की हत्या के प्रतिशोध में की गई.

RSS Leader Murder case: केरल के पलक्कड़ जिले में हाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता की हुई हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

बाकी आरोपियों की भी हुई पहचान
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) विजय सखारे ने बताया कि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से एक सीधे तौर पर 16 अप्रैल को आरएसएस नेता एसके श्रीनिवासन (45)पर हुए हमले में शामिल था. एडीजीपी सखारे ने बताया कि पुलिस ने श्रीनिवासन की हत्या के मामले में षड्यंत्रकारियों, हमले के समन्वयक और आश्रय देने वाले सहित सभी लोगों की पहचान कर ली है और कुछ और गिरफ्तारियां जल्द की जाएंगी.

सखारे ने बताया कि करीब 14-15 लोग षड्यंत्र का हिस्सा थे और उन्होंने पहले दो अन्य आरएसएस नेताओं की हत्या करने की कोशिश की थी लेकिन अपने लक्ष्य को पाने में विफल रहने पर उन्होंने श्रीनिवासन को निशाना बनाया. उन्होंने बताया कि श्रीनिवासन चूंकि कुछ समय से पार्टी कार्य या राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल नहीं थे, इसलिए संभवत: उन्हें अपने जीवन पर किसी खतरे की आशंका नहीं हुई और इसलिए वह छिपे नहीं, जैसा कि आरएसएस के दो अन्य नेताओं ने किया था.

बदला लेने के लिए की गई हत्या
हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन दो आरएसएस नेताओं के नामों का खुलासा नहीं किया, जो हमले से बच गए हैं. पुलिस ने बताया कि श्रीनिवासन की हत्या के मामले में गिरफ्तार अधिकतर आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसकी राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ता हैं. पुलिस के मुताबिक, आरएसएस नेता की हत्या 15 अप्रैल को पीएफआई नेता सुबैर (43) की हत्या के प्रतिशोध में की गई. उन्होंने बताया कि सुबैर की हत्या के मामले में आरएसएस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब है कि आरएसस के पूर्व जिला नेता और पदाधिकारी श्रीनिवासन की हत्या मेलामुरी स्थित उनकी मोटरबाइक की दुकान पर छह सदस्यों के गिरोह ने 16 अप्रैल को कर दी थी. यह हत्या सुबैर की जिले के इलाप्पुल्ली में 15 अप्रैल को दोपहर मस्जिद से नमाज अदा करने के बाद पिता के साथ लौटने के दौरान हुई हत्या के करीब 24 घंटे के भीतर हुई.

ये भी पढ़ें - 

Hanuman Chalisa Row: सांसद नवनीत राणा के खिलाफ लगाया गया राजद्रोह, शिवसैनिकों के खिलाफ भी कार्रवाई - 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोरोना के केसों ने बढ़ाई चिंता, कोविड के बढ़ रहे मामलों पर पीएम मोदी 27 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget