एक्सप्लोरर

वोटर्स को धन्यवाद कहने वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, हुआ जोरदार स्वागत

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने 4.31 लाख से अधिक वोटों के अंतर से वायनाड से जीत दर्ज की थी. वह आम चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं.

मलप्पुरम (केरल): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए तीन दिन की यात्रा पर शुक्रवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड पहुंचे. हाल ही में लोकसभा चुनाव में गांधी ने 4.31 लाख से अधिक वोटों के अंतर से वायनाड से जीत दर्ज की थी. हालांकि वह कांग्रेस का गढ़ समझे जाने वाले अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार गये थे.

कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर करीब दो बजे कोझिकोड एयरपोर्ट पर पहुंचे. उनका इस निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 15 सार्वजिनक अभिनंदन समारोहों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है. इस निर्वाचन क्षेत्र में वायनाड, मलप्पुरम और कोझिकोड़ जिले आते हैं. सूत्रों ने बताया कि उनका पहला कार्यक्रम शुक्रवार शाम को मलप्पुरम जिले के कलिकावू में होने की संभावना है. गांधी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर हजारों पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे. वह आम चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं.

कांग्रेस प्रमुख ने रमेश चेन्निथला और पी के कुन्हलिकुट्टी समेत यूडीएफ के वरिष्ठ नेताओं से भेंट की. वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी की यात्रा से पार्टी कार्यकताओं का विधानसभा चुनाव के लिए मनोबल ऊंचा होगा. वरिष्ठ कांग्रेस नेता वांडूर के विधायक ए पी अनिल कुमार ने कहा, ''वह नीलांबूर और इरनाड में रोडशो में हिस्सा लेंगे.''

कोझिकोड़ विधानसभा क्षेत्र में रोडशो में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी का कालपेट्टा, कंबलकाडू, पनामराम, मनानथावड़ी, पुलपल्ली और सुल्तान बाथेरी में अभिनंदन किया जाएगाा और वह कोझिकोड़ विधानसभा क्षेत्र में रोडशो में हिस्सा लेंगे. नौ जून को वह दिल्ली लौट जायेंगे. सांसद के रूप में अपने पहले संवाद के तहत गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को वायनाड में एक किसान की आत्महत्या को लेकर एक पत्र लिखा था. विजयन ने जवाब दिया था कि बैंकों को ऋण नहीं चुका पाने पर आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को राहत प्रदान करने का मुद्दा संसद में उठाया जाना जरूरी है.

किसान दिनेश कुमार के घर जा सकते हैं राहुल पार्टी सूत्रों के अनुसार गांधी 53 वर्षीय किसान दिनेश कुमार के घर भी जा सकते हैं जिन्होंने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के पनामराम में 23 मई को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी. दिन में गांधी ने ट्वीट किया था, ''आज दोपहर से रविवार तक मैं नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए केरल के वायनाड में रहूंगा. यह एक व्यस्त कार्यक्रम होगा और तीन दिन में 15 अभिनंदन कार्यक्रमों की योजना है.''

ISI के षडयंत्र का पर्दाफाश, जम्मू में पाकिस्तान के लिए काम कर रहे छह जासूस गिरफ्तार

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget