एक्सप्लोरर

केरल: बिजली मंत्री के बिगड़े बोल, IAS ऑफिसर को बताया 'पागल'

तिरुवनंतपुरम: आईएएस ऑफिसर को 'पागल' कहने और महिला श्रमिकों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करने को लेकर केरल के बिजली मंत्री एम एम मणि को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. विपक्षी नेताओं ने मणि की आलोचना की है और साथ ही भाजपा और कांग्रेस के दो नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की है.

'वह पागल है, उसे पागलखाने भेज देना चाहिए'

मणि ने शनिवार रात कनिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन को उनके गृह जिले इडुक्की में कब्जाई गई सरकारी जमीन छुड़ाने के उनके अभियान को लेकर पागल कहा. मंत्री ने कहा, "इडुक्की में अधिकांश धार्मिक प्रतिष्ठान ऐसी भूमि पर हैं, जिन पर किसी का मालिकाना हक नहीं है. वह (वेंकटरमन) एक पागल है और उसे उलम्मपारा (तिरुवनंतपुरम में पागलखाना) भेज दिया जाना चाहिए."

बाद में इडुक्की में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) नेता मणि ने कहा कि वह जानते हैं कि 'पेम्बुलई अरुमेई' (महिला संगठन) की हड़ताल के दौरान क्या हुआ था. मणि ने कहा, "वह प्रदर्शन निहित स्वार्थ के लिए जानबूझ कर कराया गया था. जब हड़ताल जारी थी, तब नजदीक के जंगलों में अन्य गतिविधियां जारी थीं."

'जब तक मंत्री माफी नहीं मांगते, हम खत्म नहीं करेंगे अपना आंदोलन'

मणि की टिप्पणियों से गुस्साई महिला बागवानी श्रमिकों की नेता गोमांती ने कहा कि उन्होंने रविवार दोपहर से मुन्नार शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. गोमांती ने कहा, "मणि हमारे बारे में बोलने वाले कौन होते हैं? वह हमारे बारे में क्या जानते हैं? जब तक मंत्री माफी नहीं मांगते हम अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे."

मुन्नार में महिला बागवानी श्रमिकों द्वारा 2015 में की गई हड़ताल के कारण तत्कालीन ओमन चांडी सरकार को उनका वेतन बढ़ाना पड़ा था.

पिछले एक सप्ताह से खबरों में है वेंकटरमण की कार्रवाई

कांग्रेस नेता लतिका सुभाष ने कहा कि मणि ने केरल को शर्मसार किया है. सुभाष ने कहा, "मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को बागवानी श्रमिकों को अपशब्द कहने को लेकर मणि को इस्तीफा देने को कहना चाहिए." इडुक्की में कब्जा की गई जमीनों को छुड़वाने को लेकर वेंकटरमण की कार्रवाई पिछले एक सप्ताह से खबरों में है.

रविवार को राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ए.वी. एम. सुधीरन ने भी मणि की टिप्पणी की निंदा की. सुधीरन ने रविवार को कहा, "मणि केरल के लिए शर्म का विषय बन गए हैं."

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सहायक सचिव प्रकाश बाबू ने कहा कि मणि के बारे में हम केवल यही कह सकते हैं, जो ईशा मसीह ने कहा था, "उन्हें माफ कर दो, वह नहीं जानते कि वह क्या कर रहे हैं." इस बीच, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) के राज्य सचिव कोडियारी बालकृष्णन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

'मणि को उनकी हरकतों के कारण बेड़ियों से बांध देना चाहिए'

वहीं, युवक कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष डीन कुरियाकोस ने कहा कि मणि को उनकी हरकतों के कारण बेड़ियों से बांध देना चाहिए. मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मणि से इस मसले में बात करने का आश्वासन दिया है.

केरल के मछलीपालन मंत्री और पार्टी सहकर्मी जे. मर्सीकुट्टी अम्मा ने मणि की टिप्पणियों को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए कहा है कि मणि को ऐसा नहीं कहना चाहिए था.

वहीं सीपीआई (एम) सांसद पी के श्रीमति ने भी अम्मा के रुख का समर्थन किया है. राज्य बीजेपी नेता शोभा सुरेंद्रन ने कहा कि मुख्यमंत्री को मणि को तत्काल इस्तीफा देने का निर्देश देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget