एक्सप्लोरर

'गर्लफ्रेंड मेरे बिना हो जाती अकेली', केरल में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Kerala Murder Mystery: केरल के वेंजारामूडु हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. 23 साल के आरोपी अफान ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उसके बिना जिंदा नहीं रह सकती थी.

Kerala Mass Murder: केरल के वेंजारामूडु में हुए सामूहिक हत्या कांड में आरोपी 23 वर्षीय आफान ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उसके बिना अकेले नहीं जी पाएगी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस निर्मम हत्या कांड में पांच लोगों की जान गई.

आरोपी आफान ने हत्या के बाद खुद वेंजारामूडु पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक अब उसकी हालत स्थिर है और पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है.

आर्थिक तंगी बनी हत्या की वजह?

शुक्रवार (28 फरवरी) को पुलिस ने बताया कि इस जघन्य अपराध के पीछे आर्थिक तंगी एक बड़ी वजह हो सकती है. जांच में पता चला कि आरोपी ने 14 अलग-अलग लेनदारों से करीब 65 लाख रुपये का कर्ज लिया था. पहले उसने अपनी मां और भाई के साथ आत्महत्या करने की योजना बनाई थी, लेकिन 24 फरवरी को उसने अपनी 88 वर्षीय दादी, 13 वर्षीय भाई, प्रेमिका, चाचा और चाची की हत्या कर दी.

परिवार ने आर्थिक संकट को नकारा

आरोपी के पिता जो एक दिन पहले ही विदेश से लौटे थे उन्होंने इस अपराध के पीछे वित्तीय संकट को कारण मानने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि "हमारे परिवार पर कोई बड़ा कर्ज नहीं था." उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि हत्या की असली वजह क्या थी और इसकी जांच पुलिस को करनी चाहिए.

पुलिस कर रही गहराई से जांच, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे

हत्या के बाद आफान ने अपनी मां पर भी हमला किया था हालांकि वह बच गई और अभी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि हत्याएं दो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों वेंजारामूडु और पैंगोडे के क्षेत्र में हुई. फिलहाल पैंगोडे क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में उसकी गिरफ्तारी दर्ज कर ली गई है और बाकी मामलों में भी उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kupwara Counter Terrorism: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget