एक्सप्लोरर

केरल में वित्तीय संकट पर केंद्र और राज्य आमने-सामने, आरोपों पर क्या कुछ बोले केंद्रीय मंत्री?

केरल के वित्त मंत्री बालगोपाल के आरोपों पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि राज्य सरकार ने कई अनुदान के लिए वक्त पर अनुरोध नहीं भेजा. केरल का कहना है कि केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है.

Kerala News: केंद्र सरकार ने केरल के वित्तीय संकट के लिए सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. केंद्र ने सोमवार (13 नवंबर) को आरोप लगाया कि राज्य के वित्तीय संकट के लिए केंद्र की नीतियां नहीं, बल्कि केरल में सत्तारूढ़ वामपंथी प्रशासन की फिजूलखर्ची जिम्मेदार है.

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने पूछा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन मूर्ख हैं क्या या इस मुद्दे पर जनता को गुमराह करने के लिए मूर्ख बन रहे हैं. मुरलीधरन ने दावा किया कि सीएम और राज्य के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल हमेशा केंद्र की ओर से जारी नहीं किए गए फंड के अलग-अलग आंकड़े बताते हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुरलीधरन ने आगे कहा कि केरल के सीएम को देश के कानूनों की जानकारी होनी चाहिए और उन्हें राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में भी पता होना चाहिए.

गौरतलब है कि विदेश राज्य मंत्रीकी प्रतिक्रिया केरल के वित्तमंत्री बालगोपाल के उस बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने वित्तीय मामलों में केरल और अन्य विपक्षी शासित राज्यों को लेकर केंद्र पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था.

वी मुरलीधरन ने दिया आरोपों का जवाब
वामपंथी सरकार पर पलटवार करते हुए मुरलीधरन ने दावा किया कि कल्याण पेंशन में केंद्र की हिस्सेदारी सहित विभिन्न आवंटन और अनुदान, केरल को पहले ही दिया जा चुका है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर राज्य वित्तीय संकट में था तो उसने कल्याण पेंशन की अगली किस्त के लिए अनुरोध क्यों नहीं किया.

राज्य मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि वेतन सुधार के लिए यूजीसी से मिलने वाले लगभग 750 करोड़ रुपये जैसे कुछ अनुदान राज्य प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण नहीं दिए गए. उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने कई ग्रांट के लिए समय पर अनुरोध नहीं भेजा.

'टैक्स कलेक्ट करने में नाकाम राज्य सरकार'
मुरलीधरन ने कहा कि कैपिटल इंवेस्टमेंट के लिए मिलने वाले 1,925 करोड़ रुपये भी राज्य को नहीं दिए गए क्योंकि उसने अभी तक मैंडेटरी कंप्लायंस रिपोर्ट जमा नहीं की है. उन्होंने यह भी दावा किया कि नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की एक रिपोर्ट के अनुसार केरल 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स कलेक्ट  करने में भी विफल रहा है.

केरल के वित्त मंत्री बालगोपाल ने केंद्र पर लगाया आरोप
गौरतलब है कि बालगोपाल ने रविवार (12 नवंबर) को केरल के कोल्लम में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित केंद्र वित्तीय मामलों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित विपक्ष शासित राज्यों के साथ भेदभाव कर रहा है. इस भेदभाव का सबसे ज्यादा नुकसान केरल को हो रहा है. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ कानूनी उपाय तलाश ने की बात भी कही.  

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस सदन का नाम बदलकर कर दो अन्ना सदन', पार्टी के अल्पसंख्यक घोषणापत्र पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget