एक्सप्लोरर

केरल के राज्यपाल आरिफ खान का सीएम विजयन पर बड़ा आरोप, कहा-' मुझे चोट पहुंचाने की रची साजिश'

Kerala: माकपा की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की गाड़ी को टक्कर मार दी. इसको लेकर खान ने कहा है कि सीएम विजयन उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं.

Arif Mohammed Khan: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार (11 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया. खान ने यह भी कहा कि उन्हें राज्य में संवैधानिक मशीनरी ध्वस्त होती दिख रही है.

खान ने यह आरोप ऐसे वक्त लगाया है जब उनके वाहन को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कथित कार्यकर्ताओं ने उस समय टक्कर मार दी, जब वह दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे.

'मुख्यमंत्री विजयन ने रची साजिश'
 नाराज दिख रहे राज्यपाल अपनी कार से बाहर निकले और मीडिया से कहा कि यह मुख्यमंत्री विजयन हैं, जिन्होंने उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए लोगों को भेजने की साजिश रची है. इसके दौरान उन्होंने अपना आपा खोते हुए पुलिस अधिकारियों से पूछा कि क्या मुझे यही सुरक्षा कवर दिया गया है? खान ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ही साजिश का हिस्सा हैं, तो यह पुलिस क्या कर सकती है.

'एसएफआई कार्यकर्ताओं को मारपीट करने की छूट'
इस बीच एक पुलिस अधिकारी ने खान को शांत कराने की कोशिश की, जबकि अन्य पुलिसकर्मी ने एसएफआई कार्यकर्ताओं का पीछा किया. इसके बाद खान ने एक बार फिर विजयन पर अपना गुस्सा जाहिर किया और उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सीएम ने एसएफआई कार्यकर्ताओं को उनके साथ मारपीट करने की खुली छूट दे रखी है

राज्य के कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के.सुधाकरन ने इसे राज्य के इतिहास का काला दिन बताया, जबकि बीजेपी नेचा के. सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा वाहनों की गति कम कर दी, ताकि प्रदर्शनकारी आकर राज्यपाल के वाहन को टक्कर मार सकें. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हम ऐसी गुंडागर्दी पर मूकदर्शक नहीं बने रहेंगे.

(इनपुट आईएएनएस एजेंसी से भी)

यह भी पढ़ें- वाईएसआर कांग्रेस विधायक एआर रेड्डी ने दिया इस्तीफा, चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ दर्ज करवाया था केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget