एक्सप्लोरर

N M Joseph: केरल के पूर्व मंत्री एनएम जोसेफ का देहांत, कल होगा अंतिम संस्कार, CM पिनाराई विजयन ने जताया शोक

N M Joseph Death: केरल के पूर्व मंत्री और जनता दल के वरिष्ठ नेता एन एम जोसेफ का 79 साल की उम्र में देहांत हो गया है. उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. सीएम विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Janata Dal Leader N M Joseph: केरल के पूर्व मंत्री और जनता दल (Janata Dal) के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर एन एम जोसेफ (Professor NM Joseph) का मंगलवार को देहांत हो गया है. वो 79 साल के थे. इस बात की जानकारी उनके परिवार वालों ने पीटीआई को दी है. वो साल 1987 से 1991 में एके नायनर (AK Nainar) की सरकार में वन मंत्री (Forest Minister) रह चुके थे. इसके अलावा वो पाला के सेंट थॉमस कॉलेज (St Thomas College) में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर (Economics Professior) भी रहे.

जोसेफ केरल में जनता दल के अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके थे. उनका अंतिम संस्कार कल यानी बुधवार को होगा. उनके देहांत पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शोक व्यक्त किया है. प्रोफेसर जोसेफ का निधन आज सुबह पाला मैरियन मेडिकल सेंटर में हुआ. उनका पार्थिव शरीर आज शाम को 4 बजे पाला कडापट्टूर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा.

कौन थे एनएम जोसेफ

एनएम जोसेफ (NM Joseph) का जन्म 18 अक्टूबर 1943 को हुआ था. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन (Political Carrier) की शुरूआत यूथ कांग्रेस (Youth Congress) से की और बाद में वो यूथ कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष बने. साल 1977 में उन्होंने जनता पार्टी (Janata Party) ज्वाइन कर ली. इसके बाद उन्होंने पुंजर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और वहां के 8वें विधायक बने. ये चुनाव उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर ही लड़ा था.

प्रोफेसर जोसेफ की पत्नी का नाम एलिजाबेथ जोसेफ (Elizabeth Joseph) है और उनके एक बेटा और एक बेटी है. वो साल 1980 से लेकर 1984 तक केरल विश्वविद्यालय सीनेट (Kerala University) के सदस्य भी रहे. इसी दौरान वो ऑल केरल प्राइवेट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (AKPCA) के महासचिव भी रहे. इसके अलावा वो कुछ समय के लिए पलाई मार्केट एसोसिएशन (Market Association) के अध्यक्ष भी रहे.

ये भी पढ़ें: Viral News: पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होने की मिली सजा, Electric Scooter का कटा चालान

ये भी पढ़ें: Supreme Court: पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को 23 महीने बाद SC से जमानत, हाथरस जाते वक्त यूपी पुलिस ने किया था गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget