एक्सप्लोरर

Kerala Blast: केरल की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट, एक की मौत, 6 घायल

Kerala Explosion: भारत के दक्षिणी राज्य केरल में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ है जिससे वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. एक बिल्डिंग जमींदोज हो गई.

Kerala Fire: केरल की एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जबरदस्त विस्फोट के बाद उसमें आग लग गई. घटना एर्नाकुलम जिले के वरपुझा की है. यहां की पटाखे बनाने वाली यूनिट में विस्फोट होने के बाद आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं. मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया. ये विस्फोट इतना भीषण था कि बिल्डिंग चकना चूर होकर मलबे में तब्दील हो गई.

एर्नाकुलम डीसी रेणु राज ने बताया कि 28 फरवरी को शाम 5.30 बजे के करीब वरपुझा के पास पटाखों की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. आबादी वाले इस इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण था. जांच चल रही है. वहीं, ये विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास रह रहे लोगों शुरू में लगा कि कोई भूकंप आ गया.

विस्फोट में बच्चे भी घायल

इस हादसे में बच्चे भी घायल हुए हैं. दरअसल, धमाका इतना जबरदस्त था कि पास के घरों में खिड़की के शीशे टूट गए. इन शीशे के टुकड़े लगने से बच्चे घायल हुए हैं. जिस घर में पटाखा यूनिट थी वो घर तो पूरी तरह से तहस-नहस हो गया. यहां तक कि आसपास के पेड़ भी जल गए. लोग तत्काल रूप से मदद के लिए भी नहीं जा पाए क्योंकि वहां धुएं का ऐसा गुबार उठा कि सब धुंधला हो गया. वहीं, दमकल विभाग का कहना है कि अब स्थिति कंट्रोल में है. हालांकि छोटे-मोटे धमाकों की आवाज आ रही है.

ये भी पढ़ें: MP News: शिवपुरी में पटाखे बनाते समय हुआ धमाका, 3 साल की मासूम समेत भाई-बहन बुरी तरह झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget