एक्सप्लोरर

MP News: शिवपुरी में पटाखे बनाते समय हुआ धमाका, 3 साल की मासूम समेत भाई-बहन बुरी तरह झुलसे

Illegal Firecracker Manufacturing: घायलों के परिजन इरशाद खान का कहना है कि घर के जिस कमरे में अनार सहित अन्य आतिशबाजी के सामान रखे हुए थे, उसी कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क गई थी.

Shivpuri Explosion: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के बीच सिरसौद गांव के एक घर में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय धमाका हो गया. हादसे में महिला और बच्चा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अचानक बरूद में लगी आग
हादसे के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है. बताया गया है कि सिरसौद गांव में इससे पहले भी आतिशबाजी को लेकर घटना हो चुकी है. सिरसौद थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि सिरसौद गांव के इरशाद खान के मकान के एक कमरे में पटाखे बनाने का काम घर के ही सदस्य कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात कारणों से बारूद में आग भड़क गई और कमरे में विस्फोट हो गया. 

आकाश और नेहा बुरी तरह झुलसे
इस हादसे में पटाखे बनाने का काम कर रहे आकाश खान 20 साल और नेहा खान 18 साल बुरी तरह से झुलस गए. विस्फोट के समय नेहा की बड़ी बहिन की लड़की सिफान खान 3 साल भी कमरे में खेल रही थी. वह भी घायल हो गई. हादसे के बाद तत्काल सभी घायलों को परिजनों ने पहले शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिजन बोले, शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
घायलों के परिजन इरशाद खान का कहना है कि घर के जिस कमरे में अनार सहित अन्य आतिशबाजी के सामान रखे हुए थे, उसी कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क गई थी. गौरतलब है कि सिरसौद गांव में इससे पहले भी आतिशबाजी में हुए धमाके के चलते मौत तक हो चुकी है. इसके बावजूद गांव में अवैध रूप से आतिशबाजी के सामान बनाने का सिलसिला जारी है. प्रशासन की अनदेखी के चलते रविवार को एक बार फिर हादसा हो गया.

विस्फोटक अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई 
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पोहरी एसडीपीओ एमएस मुमताज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी के सामान बनाने का कार्य किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: MP Liquor: उमा भारती की नसीहत पर चली शिवराज सरकार, MP में बंद होंगे अहाते, दुकानों में बैठकर पीने की अनुमति नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget