एक्सप्लोरर

Kerala Covid Guidelines: केरल में होटल-रेस्टोरेंट जाने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगना जरूरी, सरकार ने गाइडलाइंस बदलीं

Kerala: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को नए नियमों को लेकर जानकारी दी है. हालांकि फिलहाल 18 साल से कम उम्र के लिए अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है इसलिए ये नियम इनपर नहीं लागू होगा. 

Kerala: केरल इस समय कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. कोविड के बढ़ते मामलों के चलते केरल सरकार ने यहां कोविड-19 की गाइडलाइंस में कुछ बदलाव का एलान किया है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि, राज्य में होटल, रेस्टोरेंट और बार में उन्हीं लोगों को आने की इजाजत होगी जो वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके होंगे. साथ ही राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट और बार में काम करने वाले लोगों को भी वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए. हालांकि फिलहाल 18 साल से कम उम्र के लिए अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है इसलिए ये नियम इनपर नहीं लागू होगा. 

साथ ही मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी की क्षमता के साथ ऑपरेट कर सकते हैं. लेकिन इस दौरान इन जगहों पर एसी चलाने की इजाजत नहीं होगी और वेंटिलेशन के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखना अनिवार्य होगा. इसके अलावा राज्य में इंडोर स्टेडियम और स्विमिंग पूलों को भी खोलने की इजाजत दी गई है. हालांकि यहां आने के लिए भी वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना अनिवार्य होगा. 

केरल में 91 फीसदी आबादी को लग चुकी है पहली डोज 

बता दें कि केरल में लगभग 91 फीसदी आबादी को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है. राज्य सरकार ने इस से पहले वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाए बिना या आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के बिना लोगों की आवाजाही पर रोक लगा रखी थी. इस आदेश को अब वापस ले लिए गया है. साथ ही सरकार पहले ही राज्य में स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर पिछले हफ़्ते एलान कर चुकी है. यहां 1 नवंबर से दोबारा स्कूलों को खोला जाएगा. जिसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई हैं. 

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया, "राज्य की 18 साल से ऊपर की 91.3 फीसदी आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि लगभग  39 फीसदी आबादी को इसकी दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं."

केरल इस समय कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य  

केरल में शनिवार को कोविड के 16,671 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 120 लोगों की मौत हुई है. पिछले हफ्ते देश में सामने आए कुल केस में से 62.73% केरल से रिपोर्ट हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत के 33 जिले ऐसे है जहां केस पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है. ये 33 जिले केरल, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में है. इनमें से सबसे ज्यादा जिले केरल में है.

कोविड के सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी इस समय केरल में है. केरल में 1,61,596 एक्टिव केस हैं जो कि कुल एक्टिव केस का 53.57% है.

यह भी पढ़ें 

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे मन की बात, अमेरिका दौरे, क्वाड और यूएन बैठकों को लेकर दे सकते हैं जानकारी

जो बाइडेन चाहते हैं संयुक्त राष्ट्र में भारत को मिले स्थाई सीट, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget