एक्सप्लोरर

KV Admission Quota: अब कोटे से नहीं होगा केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन, खत्म हुई प्रथा

Quota System in Kendriya Vidyalaya: केंद्रीय विद्यालयों से कोटा सिस्टम को खत्म कर दिया गया है. अब कोटे से विद्यालय में एडमिशन नहीं किया जाएगा. इसको लेकर संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं.

Kendriya Vidyalaya Quota Scrapped: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कोटा प्रथा को खत्म कर दिया है. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसको लेकर संशोधन के साथ नई गाइडलाइन्स भी जारी कर दी हैं. जो कोटा खत्म किए गए हैं उनमें सांसदों, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों, केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित प्रवेश से जुड़े करीब आधे दर्जन कोटे शामिल हैं.

कोटे से मुक्त हुईं 40 हजार सीटें

केंद्रीय विद्यालय में इस कोटे से भरी जाने वाली करीब 40 हजार सीटें मुक्त हो गई हैं. इनमें हर साल करीब 8 हजार सीटें सांसदों की सिफारिश से भरी जाती थीं. प्रत्येक सांसद को 10 सीटों का कोटा दिया गया था. विशेष कोटे से भरी जाने वाली ये सीटें स्कूलों में निर्धारित क्षमता के अतिरिक्त होती थीं. ऐसे में इस प्रवेश से केवी की गुणवत्ता सहित छात्र-शिक्षक अनुपात और कई अन्य मानक प्रभावित हो रहे थे.

प्रधानमंत्री ने कोटा खत्म करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कोटे की प्रथा को खत्म करने के लिए कहा था. इसके बाद सबसे पहले खुद शिक्षा मंत्री ने अपना कोटा खत्म किया साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन को प्रवेश से जुड़े विशेष कोटे की समीक्षा करने को कहा. केवीएस ने बीते दिनों कोटे पर रोक लगाने के साथ ही मामले की समीक्षा का फैसला लिया था. केवीएस ने मंगलवार को प्रवेश से जुड़े विशेष कोटे को खत्म करने के साथ ही प्रवेश को लेकर संशोधित गाइडलाइन भी जारी कीं.

कोटे की प्रथा खत्म, बढ़ेगी केंद्रीय विद्यालयों की गुणवत्ता

माना जा रहा है कि ये पहल से केंद्रीय विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार आएगा और इसमें सुधार आएगा. साथ इससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों को लागू करने में भी सहूलियत होगी. देश में अभी करीब 1250 केंद्रीय विद्यालय हैं. इनका संचालन शिक्षा मंत्रालय की ओर से किया जाता है. इन विद्यालयों की स्थापना मूलरूप से केंद्रीय कर्मचारियों जिनमें सेना, रेलवे आदि के लोग शामिल हैं उनके लिए की गई थी.   

ये भी पढ़ें: Odisha Schools Closed: ओडिशा में सभी स्कूलों को 5 दिन के लिए किया गया बंद, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला

ये भी पढ़ें: Delhi School: दिल्ली में परीक्षा से पहले स्कूलों ने लागू किए कोविड दिशानिर्देश, एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget