एक्सप्लोरर

केजरीवाल के धरने का कोई तुक नहीं, दिल्ली के लोग हैं नाराज : शीला दीक्षित

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्यपाल के घर में उस तरह का धरना दे रहे हैं जो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह अपने संवैधानिक दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं हैं जिसके कारण दिल्ली के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है.

उन्होंने आप नेता द्वारा राज निवास में पिछले तीन दिन से दिये जा रहे धरने को लेकर भी उनकी आलोचना की. दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित ने कहा कि ऐसे समय में जब कि शहर भीषण जल संकट और अन्य समस्याओं से परेशान हो, तब सरकार के मुखिया का उप राज्यपाल के कार्यालय में धरना दिया जाना ‘ पूरी तरह से अस्वीकार्य ’ है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को ‘ भारी ’ बहुमत प्रदान किया. उनके पास अपने दायित्वों से बचने तथा आम आदमी को कष्ट एवं पीड़ा देने का कोई अधिकार नहीं है.

शीला ने बताया , ‘‘ आप (केजरीवाल) क्या सन्देश दे रहे हैं ? इसका (धरने का) कोई तुक नहीं है. दिल्ली के लोग बहुत निराश हैं क्योंकि वे उन्हें भारी बहुमत से लाये थे. दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है. भाजपा ने केवल तीन सीटें जीती हैं. आपने सूपड़ा साफ किया और अब उसका आप कैसे दुरूपयोग कर रहे हैं ?’’ केजरीवाल , उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ दो और मंत्री उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना दे रहे हैं. आप नेता आईएएस अधिकारियों की कथित ‘ हड़ताल ’ समाप्त करवाने तथा आप सरकार के साथ सहयोग करने की मांग पर हड़ताल कर रहे हैं.

थम गयी है दिल्ली - पूर्व मुख्यमंत्री

दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे का उल्लेख करते हुए शीला ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की शक्तियां सीमित हैं. शासन के मार्ग में आने वाली अड़चनों से युक्तिपूर्ण ढंग से ही पार पाया जा सकता है , टकराव वाले रवैये को अपनाकर नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक संकट है. दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्यपाल के घर में उस तरह का धरना दे रहे हैं जो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. दिल्ली थम गयी है और इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है. ’’

केजरीवाल के केन्द्र एवं नौकरशाही के साथ आए दिन होने वाले टकराव के बारे में शीला ने कहा , ‘‘आप स्वयं ही सभी को (टकराव को) न्योता देते हैं और फिर खुद को शहीद बनाने का प्रयास करते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
CJP Tiranga March Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, CP जाने की कोशिश कर रहे थे
Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, कनॉट प्लेस जाने की कोशिश कर रहे थे
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget