एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, Delhi में अब रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

राजस्व को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खोलने का आदेश किया है. इससे पहले लॉकडाउन के बाद शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक खौली जा रही थी.

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. जिस दौरान देशभर में शराब की दुकानें बंद रही, वहीं लॉकडाउन में ढील मिलने पर राजस्व को बढ़ाने के नाम पर शराब की दुकानों को एक बार फिर खोला गया था.

लॉकडाउन के बाद राजधानी दिल्ली में लंबे समय बाद खोली गई शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक ही खोला जा रहा था. वहीं राजस्व को और बढ़ाने के लिए अब इसके समय में एक घंटे का इजाफा किया गया है.

दरअसल लॉकडाउन से पहले राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती थी. जिसे लॉकडाउन के बाद सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक ही खोला जा रहा था. आबकारी विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि अब शहर में शराब की दुकानें अब सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे के बजाय पहले की तरह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी.

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि 'दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकरी समति के अध्यक्ष द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई 2020 से एल-6, एल-7, एल-8, एल-9 और एल-10 शराब की दुकानों को अब सुबह 10 से रात नौ की बजाय सुबह 10 से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी है. यह स्थिति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक जारी रहेगी.'

बता दें कि दिल्ली में वर्तमान में 863 शराब दुकानें हैं. जिसमें से 475 दुकारों का संचालन दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाइज़ कॉरपोरेशन और दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर करते हैं. वहीं इसके दूसरी ओर करीब 389 दुकानें निजी व्यवसायी लोगों की हैं.

इसे भी देखेंः केरल विमान हादसे को लेकर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने जताया दुख, जानिए क्या कुछ कहा

केरल एयर इंडिया विमान हादसा: कोझिकोड में रनवे पर फिसलकर खाई में गिरा विमान, 17 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
'मैं तुम्हारा बॉस हूं...' तरुण तेजपाल के वो शब्द जो कोर्ट में बने बड़ा सबूत
'मैं तुम्हारा बॉस हूं...' तरुण तेजपाल के वो शब्द जो कोर्ट में बने बड़ा सबूत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget