एक्सप्लोरर

दिल्ली संकट टला: केजरीवाल का धरना 9 दिन बाद खत्म, सिसोदिया बोले- मीटिंग में आ रहे हैं IAS अधिकारी

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस मौके पर एलजी पर निशाना साधना नहीं भूले, उन्होंने कहा कि अच्छी बात तो तब होती जब एलजी साहब पहली मुलाकात में ही ये मन लेते.

नई दिल्ली: दिल्ली में एलजी हाउस में पिछले नौ दिन से जारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन साथी मंत्रियों का धरना आज खत्म हो गया. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब आईएएस अधिकारी बैठक में आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ''मेरी कुछ अधिकारियों से बात हुई, उन्होंने कहा है कि वो काम पर आएंगे, ये अच्छी बात है. कई मुद्दे थे जो मंत्रियों और सचिवों की बात के बिना हल नहीं हो सकते थे. उम्मीद है कि ऐसी बातचीत आगे भी होती रहेगी. जल्द ही पुरानी स्थिति बन जाएगी, अब अधिकारियों से रोज ही मुलाकात होगी.'' मनीष सिसोदिया इस मौके पर एलजी पर निशाना साधना नहीं भूले, उन्होंने कहा कि अच्छी बात तो तब होती जब एलजी साहब पहली मुलाकात में ही ये मन लेते.

दिल्ली HC ने पूछा- किसकी अनुमति से एलजी हाउस में धरना? कल बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने एलजी हाउस में केजरीवाल के धरने को असंवैधानिक बताया था. हाई कोर्ट ने कहा था कि आखिर किसकी इजाजत से मुख्यमंत्री और उनके साथी एलजी हाउस में धरने पर बैठे हैं. हाईकोर्ट ने कहा कि आप किसी के घर में जबरन अंदर बैठकर धरना नहीं दे सकते हैं. जहां पर मुख्यमंत्री धरना दे रहे हैं वह उपराज्यपाल के कार्यालय का हिस्सा है.

विपक्ष का मिला साथ केजरीवाल के धरना प्रदर्शन का पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्री समर्थन कर चुके हैं. चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रविवार को इस संबंध में नीति आयोग की बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. आम आदमी पार्टी ने जब एलजी के खिलाफ मंडी हाउस से संसद मार्ग तक मार्च निकाला तो उसमें भी सीपीएम का साथ मिला.

किन मागों को लेकर किया धरना? मुख्यमंत्री केजरीवाल तीन मांगों को लेकर एलजी से मिलने गए थे, एलजी ने जब मांगे नहीं मानी तो वो एलजी हाउस के वेटिंग रूम में ही दरने पर बैठ गए. अरविंद केजरीवाल की तीनों मागें दिल्ली के आईएएस अधिकारियों से जुड़ी थीं. केजरीवाल की पहली मांग थी कि एलजी खुद IAS अधिकारियों की गैरकानूनी हड़ताल तुरंत खत्म कराएं, क्योंकि वो सर्विस विभाग के मुखिया हैं. दूसरा काम रोकने वाले IAS अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें और तीसरी मांग थी कि राशन की डोर-स्टेप-डिलीवरी की योजना को मंजूरी दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget