एक्सप्लोरर

सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर केजरीवाल का सरकार पर वारः कहा- मंदिर, मूर्ति बनाने से तरक्की नहीं होगी

केजरीवाल ने सरदार पटेल की मूर्ति का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है. आप बताइए हमे पुलों की जरूरत है या मूर्तियों की.

नई दिल्लीः दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया. ये देश का पहला विषम डिजाइन वाला केबल ब्रिज है. सीएम केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि आज से पहले किसी भी उद्घाटन में इतने लोग कभी नही आये होंगे. इसी पता चल रहा है दिल्ली के लोग कितने खुश हैं. दिल्ली को बधाई. अब कोई भी टूरिस्ट भारत आएगा तो उसकी लिस्ट में पहले या दूसरे नम्बर पर सिग्नेचर ब्रिज होगा. दुनिया मे जितने भी ब्रिज हैं उनमें ये सबसे ऊंचा ब्रिज है.

केजरीवाल ने सरदार पटेल की मूर्ति का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है. आप बताइए हमे पुलों की जरूरत है या मूर्तियों की. अगर भारत को आगे बढ़ना है तो साइंस टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग से ही बढ़ पायेगा. ये पुल इंजीनियरिंग का चमत्कार है. जब जब मैं इस पुल के बारे में सोचता हूं मुझे जवाहरलाल नेहरू की याद आती है. आजादी के बाद देश पिछड़ा हुआ था. हमारा देश भाग्यशाली है कि जवाहरलाल नेहरू पहले प्रधानमंत्री बने. उन्होंने बीएचईएल बनाया, आईआईटी बनाए, डिफेंस रिसर्च सेंटर बनाया. एटॉमिक रिसर्च सेंटर बनाया. अगर वो मंदिर बनाते तो क्या देश का विकास हो पाता. अगर आईआईटी खड़कपुर की जगह स्टेच्यू बना देते तो क्या देश का विकास हो पाता.

केजरीवाल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने एम्स बनाया जो कि देश का सबसे बड़ा अस्पताल है. देश का दूसरा सबसे बड़ा हॉस्पिटल हम बनवाने जा रहे हैं. मंदिर और मूर्ति बनाने से तरक्की नहीं होगी. स्कूल और ब्रिज बनाने से होगी.

देश की जनता को अब तय करना होगा कि अच्छे पुलों की ज़रूरत है या मूर्तियों की- ये पुल मनीष सिसोदिया की वजह से बन पाया है क्योंकि ये हर हफ्ते इसके लिए आते थे. जितनी तेजी से फाइलों पर काम किया उस वजह से ही ये पुल बन पाया है वर्ना इसके लिए धमकियां दी गईं और अफसरों से साइन करवाया गया. केवल एक वजह से ये पुल बन पाया क्योंकि दिल्ली में ईमानदार सरकार है.

देश की तरक्की होगी जब हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनेगा. आधुनिक भारत तब बनेगा जब रिसर्च इंस्टीट्यूट बनेगा. स्कूल बनेगा. इनके चक्कर में मत पड़ना. अगर ये ऐसे ही करते रहे तो आपका बच्चा इंजीनियर नहीं किसी मंदिर मस्जिद का पुजारी बन जाएगा. इन्होंने देश को मंदिर और मूर्ति में उलझा दिया है. ये जब वोट मांगने आये तो पूछना कि कितने ब्रिज बनाये, कितने स्कूल बनाये. तब वोट देना. केजरीवाल ने कहा कि ये लोग धर्म के नाम पर उलझाते रहेंगे. अगर इनके हिसाब से चलोगे तो बच्चे इंजीनियर की जगह पुजारी बन जाएंगे.

इसके अलावा इस सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी संबोधित किया और कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार कोई इमारत बनी है जिसे सरकार ने बनवाया है. मुगलों ने लालकिला बनवाया. अंग्रेजों ने इंडिया गेट बनवाया. आजाद भारत मे पहली बार दिल्ली में किसी सरकार ने ऐसी इमारत बनवाई है.

इस जमीन के नीचे अलग तरीके का पत्थर था. जिसकी वजह से पुल की नींव कभी भी खिसक सकती थी. इसको हटाने में 300 करोड़ एक्स्ट्रा लगे. 2012 तक सिर्फ कागजों में काम हुआ. हमारी सरकार आयी तब जा कर काम शुरू हुआ. डेढ़ साल तक फाइल यहां से वहां घूमती रही. मुझे अफसोस हुआ. मैंने लिखा की हम सिग्नेचर ब्रिज बना रहे हैं या ब्रिज ऑफ सिग्नेचर बना रहे हैं.

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मोदी जी की तरफ से आदेश है कि इस पुल का उद्घाटन मौजूदा सरकार में नही होना चाहिए. अगर मोदी जी ने एक इंच का भी योगदान दिया होता तो मैं खुद मोदी मोदी के नारे लगाता. पर मोदी जी के तरफ से अफसरों और इंजीनियरो को धमकी दी गई. मुझे धमकी दी गई.

दिल्ली: 'सिग्नेचर ब्रिज' का हुआ उद्घाटन, कार्यक्रम से पहले मनोज तिवारी की पुलिसवालों से झड़प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget