एक्सप्लोरर

हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल, कहा-संकटमोचक देश के सभी संकट हर लें यही मेरी प्रार्थना

मंदिर में दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल दिल्ली के चुनाव हैं और आज हनुमान मंदिर दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं.''

नई दिल्लीः 6 फरवरी को दिल्ली में चुनाव प्रचार थम गया और अब वोटिंग की बारी है. मतदान से एक दिन पहले 7 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बजरंगबली के दर्शन करने पहुंचे. कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में अरविंद केजरीवाल ने प्रभु हनुमान की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया. अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता केजरीवाल भी मौजूद थे.

मंदिर में दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल दिल्ली के चुनाव हैं और आज हनुमान मंदिर दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं . देश की तरक्की के लिए, दिल्ली की तरक़्क़ी के लिए, दिल्ली के लोगों के विकास के लिए. भगवान जी ने कहा कि अच्छी सेवा कर रहे हो, दिल्ली वालों की सेवा करते रहो, फल की चिंता मत करो, देश की भी तरक्की होगी दिल्ली की भी तरक्की होगी सब अच्छा होगा. दिल्ली चुनाव के नतीजों से जुड़े सवाल पर केजरीवाल ने कहा, "जो भी नतीजे आएंगे वो दिल्ली वालों के हक में होंगे. जो भी परिणाम हो हनुमानजी के दर्शन करने फिर आएंगे."

हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल, कहा-संकटमोचक देश के सभी संकट हर लें यही मेरी प्रार्थना

चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में आम आदमी पार्टी के ऊपर गहराते संकट के बादलों से जुड़े सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "संकट देश से खत्म होना चाहिए, आम आदमी पार्टी या अरविंद केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं हैं. देश महत्वपूर्ण है. देश पर कोई संकट नहीं आना चाहिए. संकटमोचक देश के सभी संकट हर लें ऐसी मेरी प्रार्थना है. हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर केजरीवाल ने कहा, "हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिए. अच्छी चीज़ है, मन को शांति मिलती है."

हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल, कहा-संकटमोचक देश के सभी संकट हर लें यही मेरी प्रार्थना

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर पिछले दिनों काफी चर्चा में थे. केजरीवाल ने बताया था कि वो प्रभु हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं. ऐसे में मतदान से ठीक एक दिन पहले वो हनुमान जी का आशीर्वाद लेने पहुँचे. 8 फरवरी को दिल्ली में मतदान होना है और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget