एक्सप्लोरर

Kedarnath Temple Row: 'वह आदि शक्ति है, कहीं और केदारनाथ बना तो...', अयोध्या राम मंदिर के प्रमुख पुजारी ने बताया क्या होगा अगर कहीं और बना मंदिर

राम मंदिर के प्रमुख पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि उत्तराखंड का केदारनाथ मंदिर एक है और एक ही रहेगा. उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि वह अपने प्रभावों के कारण स्थापित है.

उत्तराखंड के केदारनाथ की तर्ज पर दिल्ली में बन रहे मंदिर को लेकर अयोध्या राम मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि किसी और नाम से मंदिर बनाया जाना चाहिए क्योंकि केदारनाथ एक ही है और एक ही रहेगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का केदारनाथ मंदिर आदिशक्ति है और भक्तों को जो फल वहां मिलता है वह नहीं मिल पाएगा. 

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अगर उसी नाम से कोई मंदिर बनाया जाता है तो ज्योर्लिंग की शक्तियां उसमें नहीं आएंगी और भक्तों को वह फल भी नहीं मिल पाएगा. पुजारी दास ने कहा, '12 ज्योतिर्गलिंग हैं, जिनमें से केदारनाथ भी एक हैं. केदारनाथ उत्तराखंड में हैं और वह सर्वशक्तिमान है. 12 ज्योर्तिलिंगों की शक्तियां अपने आप में अद्वितीय और विलक्षण हैं इसीलिए लोग इतना परिश्रम करके उनका दर्शन करने के लिए जाते हैं. किसी और जगह उनका मंदिर उसी नाम से बनता है तो वह 12 ज्योर्तिलिंगों में नहीं आएगा, उनसे भिन्न होगा.

उन्होंने आगे कहा  कि जो शक्तियां ज्योतिर्लिंगों में हैं, जिनकी वजह से लोग परिश्रम करके दर्शन के लिए जाते हैं. वह फल भी दूसरे मंदिर में उन्हें नहीं मिल पाएगा. पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि जैसे कोई अपने घर में मंदिर बना ले तो जितना मंदिर रहेगा उतनी ही तो उसमें शक्ति मिलेंगी. 

उन्होंने आगे कहा, 'वह आदि शक्ति है. केदारनाथ मंदिर  को लेकर शास्त्रों में वर्णित है कि यह द्वादशलिंगज्योति जो अपने आप में अद्वितीय विलक्षण है. उस नाम से अगर कोई दूसरा मंदिर बनता है तो वह उचित नहीं है क्योंकि हमारे शास्त्रों में वर्णन है कि वह उसके प्रभावों के द्वारा स्थापित है. यह प्रभाव अपने आप में अद्वितीय विलक्षण है इसलिए उसको उसी रूप में रहने दें. अगर कोई दूसरा मंदिर बनाता है तो दूसरे नाम से बनाए और केदारनाथ मंदिर एक है और एक ही रहेगा.'

दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर के भूमि पूजन का काम देख रहे केदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी के अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला के अजीबोगरीब बयान से यह सारा विवाद शुरू हुआ है. उन्होंने कहा कि जो बुजुर्ग हैं और केदारनाथ धाम नहीं जा पाते हैं वह अब दिल्ली में बाबा के दर्शन कर सकते हैं.  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी के हिरंकी में बन रहे केदारनाथ मंदिर का भूमि-पूजन कर शिलान्यास किया. इस पर जगरद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जिस धाम को जगदगुरु आदिशंकराचार्य ने बनाया उसके जैसा आप कहीं और कैसे बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-
वाग्देवी मंदिर या कमाल मौला मस्जिद? मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, MP के भोजशाला में ASI को मिले ऐसे साक्ष्य जो हिंदुओं से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget