एक्सप्लोरर

K Kavitha Strike: 'जोक ऑफ द डिकेड बना...', के कविता ने BJP पर किया तंज, बोलीं- चुनाव के समय मोदी से पहले आ जाती है ED

K Kavitha Strike: केसीआर की बेटी के कविता के धरने पर तमाम विपक्षी दलों के पहुंचने का अनुमान है. उनका कहना है कि इस मुद्दे पर उन्हें कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं.

k kavitha Strike At jantar Mantar: तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता (k kavitha) शुक्रवार (10 मार्च) को संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरने पर बैठी हैं. इसे लेकर एबीपी न्यूज (ABP News) ने उनसे बातचीत की और तमाम मुद्दों को लेकर उनकी राय जानी. कविता ने कहा कि उन्होंने तमाम विपक्षी दलों से इस विरोध प्रदर्शन में जुड़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इसमें पहले भी काफी अच्छा योगदान रहा है. 

कविता ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की सदारत में उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़ा बिल राज्यसभा में भी पारित किया है. उन्हें उम्मीद है कि बड़ी संख्या में विपक्ष के नेता इस मुहिम में उनका साथ देंगे. हमेशा बात राजनीति की नहीं होती है. उनका कहना है कि यह एक अहम मुद्दा है इसलिए सभी लोग उनकी मदद करेंगे. बीजेपी पर दवाव डालने के लिए जितने ज्यादा लोग मिलेंगे और जुड़ेंगे तो दबाव उतना ही बढ़ेगा और बिल पास हो जाएगा. 

'बीआरएस नहीं है बीजेपी की B-टीम' 

कांग्रेस आरोप लगाती आई है कि बीआरएस (BRS) बीजेपी की बी-टीम है. इस पर कविता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें खुद नहीं मालूम है कि उनकी क्या टीम है तो वह किसी और को कैसे बताएंगे. कांग्रेस और बीजेपी की हमेशा से साजिश रही है कि नए नेता को उभरने न दिया जाए. उन्होंने इनकार किया कि न तो केसीआर किसी की बी टीम है और न ही बीआरएस. 

कविता का बीजेपी पर निशाना 

कविता ने इस दौरान ईडी और सीबीआई की तरफ से मारी जा रही छापेमारी को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में चुनाव होते हैं तो पीएम मोदी से पहले ईडी आ जाती है. उन्होंने तंज किया कि यह 'जोक ऑफ द डिकेड' बन गया है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस एजेंसी को अपने फैसले खुद लेने चाहिए वह बीजेपी के इशारों पर काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें: 

K Kavitha Strike: केसीआर की बेटी के कविता की जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल, 12 विपक्षी दलों के नेता होंगे शामिल, जानें क्या है मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget