एक्सप्लोरर

Kathua Terrorist Attack: ‘आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिले, समर्थन देने को तैयार’, कठुआ हमले के बाद बोली कांग्रेस

Congress PC On Kathua Terrorist Attack: 8 जुलाई को कठुआ में आतंकियों ने पांच दिनों के अंदर दूसरी बार कायराना हरकत को अंजाम देते हुए जवानों की गाड़ी पर गोलीबारी की.

Congress On Kathua Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बीते दिन सोमवार (08 जुलाई) को आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की. इस घटना में 5 जवान शहीद हो गए और 5 जवान घायल हैं. मामले पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार (09 जुलाई) को दुख जताया है और आतंकियों के इस कृत्य की निंदा की.

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने पार्टी की ओर से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना पर हमले की दुखदाई खबर आई. 5 सैनिक शहीद हुए हैं और 5 घायल हैं. हम अपने शहीदों को नमन करते हैं. ये घटना निंदनीय है. न सिर्फ कांग्रेस बल्कि हर भारतवासी इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है. ये 1 महीने में पांचवां आतंकी हमला हुआ है. लगातार हो रहे हमलों पर हम चिंता भी व्यकत करते हैं.”

‘आतंकियों को उन्हीं की भाषा में मिले जवाब’

कांग्रेस पार्टी ने सरकार से मांग करते हुए कहा, “हमारा मानना है कि सरकार इसे उस गंभीरता से नहीं ले रही, जैसा लेना चाहिए. जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमारी मांग है कि सरकार इसे गंभीरता से ले. आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए और हम सरकार को हर समर्थन के लिए तैयार हैं. एक डिस्टर्बिंग ट्रेंड सामने आया है कि जम्मू क्षेत्र में पीर पंजाल के दक्षिण में पहली बार आतंकवादियों ने इस क्षेत्र को अपना केंद्र बनाया है.”

‘कश्मीर से जम्मू शिफ्ट हो रहे आतंकी’

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “आतंकी गतिविधियों का केंद्र कश्मीर से शिफ्ट होकर जम्मू में हो गया है. कांग्रेस इस ट्रेंड को लेकर अपनी गंभीर चिंता जताती है. इसका एक कारण ये सामने आया है कि सैन्य तैनाती लद्दाख की तरफ बढ़ रहा है. सरकार इस पर ध्यान दे.”

उन्होंने आगे कहा, “सेना विशेषज्ञों की मानें तो हमलों का मुख्य कारण सैन्य तैनाती का पाकिस्तान की तरफ कम और लद्दाख की तरफ ज्यादा होना है. सेना विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को पहले से ही इस बारे में सचेत रहना चाहिए था लेकिन मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में जमीनी हालात को लेकर गंभीर नहीं है. वो अपने नैरेटिव को देश के सामने रखने में ज्यादा व्यस्त है.”

‘पाकिस्तान दिखा रहा भारत को आंख’

कांग्रेस नेता ने कहा, “मालदीव और नेपाल जैसे छोटे-छोटे देश भी भारत को आंख दिखा रहे हैं. यहां तक कि पाकिस्तान भी भारत को आंख दिखाता है. वो अपनी विफल नीतियों से अपनी जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये दुस्साहस कर रहा है.”

ये भी पढ़ें: कठुआ की कायराना हरकत पर आग बबूला हुए राजनाथ सिंह, बताया क्या होगा सेना का अगला कदम

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget