एक्सप्लोरर

कठुआ रेप कांड को राष्ट्रपति ने बताया शर्मनाक, बोले- समाज बच्चों को सुरक्षा मुहैया कराए

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा, “आजादी के 70 साल बाद देश में इस तरह की घटना का होना बेहद शर्मनाक है. हम सभी को सोचना होगा कि हम कहां जा रहे हैं. हम कैसा समाज विकसित कर रहे हैं. हम अपनी आने वाली पीढ़ी को क्या दे रहे हैं. ”

ककरियाल: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कठुआ बलात्कार और हत्या मामले को घृणित और शर्मनाक करार देते हुए इसकी भर्त्सना की. उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि हम कैसा समाज विकसित कर रहे हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा मानवता के लिए बहुत चिंतित करने वाली बात है और बच्चों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एक दृढ़ निश्चय की जरूरत है.

बच्चों की मुस्कुराहट दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज होती है: राष्ट्रपति

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा, “आजादी के 70 साल बाद देश में इस तरह की घटना का होना बेहद शर्मनाक है. हम सभी को सोचना होगा कि हम कहां जा रहे हैं. हम कैसा समाज विकसित कर रहे हैं. हम अपनी आने वाली पीढ़ी को क्या दे रहे हैं. ” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बच्चों की मुस्कुराहट दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज होती है. हमारे समाज की सबसे बड़ी सफलता होगी कि हम अपने बच्चों को सुरक्षित महसूस करा सकें. यह किसी भी समाज की पहली जिम्मेदारी है कि वह बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करे ताकि वह सुरक्षित महसूस कर सकें.”

बच्चे गंभीर अपराधों का शिकार बन रहे हैं: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में बच्चे गंभीर अपराधों का शिकार बन रहे हैं. कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची के नृशंस गैंगरेप और हत्या का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, “हाल ही में एक बच्ची एक घृणित और नृशंस अपराध का शिकार हुई जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता.” उन्होंने पूछा , “ क्या हम ऐसे समाज में विकसित हो रहे हैं जहां हमारी मां-बहनों और बेटियों को संविधान में दिए गए न्याय, बराबरी और स्वतंत्रता का अधिकार मिल रहा है.”

अच्छी शिक्षा मिलेगी तो बच्चे अच्छे इंसान बनेंगे: राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति ने देशभर में बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक संकल्प लेने को कहा. उन्होंने कहा, “यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि यह (कठुआ बलात्कार और हत्या जैसे मामले) हमारी किसी बहन या बेटी के साथ न हो.” उन्होंने कहा कि अगर अच्छी शिक्षा मिलेगी तो बच्चे अच्छे इंसान बनेंगे और ऐसे लोग बनेंगे जिनमें दूसरों के प्रति बराबरी की समझ और संवेदनशीलता होगी. राष्ट्रपति प्रथम महिला सविता कोविंद के साथ यहां पहुंचे थे.

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल एन एन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, विधान परिषद् के अध्यक्ष हाजी इनायत अली और विधानसभा स्पीकर कविंद्र गुप्ता ने हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget