एक्सप्लोरर

कठुआ रेप केस: पीड़िता की मां ने की मांग, दोषियों को हो फांसी

पीड़िता की मां ने कहा, "मेरी एक ही इच्छा है कि दोषियों को इस जघन्य अपराध के लिए फांसी दी जाए ताकि किसी और परिवार को इससे गुजरना नहीं पड़े."

उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बहुचर्चित रेप और हत्या की शिकार हुई बच्ची के परिवारवालों ने मांग की कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए. पीड़िता की मां ने कहा, "वह बहुत खूबसूरत और समझदार थी. मैं चाहती थी कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बने." शोक में डूबी पीड़िता की मां ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की.

पीड़िता की मां ने कहा, "मेरी एक ही इच्छा है कि दोषियों को इस जघन्य अपराध के लिए फांसी दी जाए ताकि किसी और परिवार को इससे गुजरना नहीं पड़े." कठुआ जिले के रसाना गांव में पीड़िता के मामा-मामी ने उसे तब गोद लिया था जब वह एक साल की थी. इस बात को लेकर सदमे में नजर आ रही पीड़िता की मां ने अपनी बच्ची को अपने भाई के घर छोड़ने के लिए खुद को कोसा.

फिर उन्होंने आगे कहा, "उसे मारा क्यों गया? वह तो मवेशियों को चरा रही थी और घोड़ों की देखभाल कर रही थी. वह आठ साल की थी. उन्होंने इतने बुरे तरीके से उसे क्यों मारा? उन्हें मौत की सजा दी जानी चाहिए." बच्ची के पिता ने कहा कि वह रसाना में अपने मामा के घर पर थी. पीड़िता की मां ने कहा, "हत्यारों को मौत की सजा दी जानी चाहिए. हमें सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है, अपराध शाखा की जांच में हमें भरोसा है." मुस्लिम बकरवाल समुदाय से संबंध रखने वाली आठ साल की बच्ची से रेप और फिर उसकी हत्या के मामले ने जम्मू में विवाद पैदा कर दिया है.

पीड़िता की मां का कहना है कि पहले हिंदुओं से उनके रिश्ते अच्छे थे और वे उनके साथ सद्भाव के साथ रहते थे. उन्होंने कहा , "लेकिन इस घटना के बाद रिश्तों में खटास आ गई है और हमें डर लगता है. हम सिर्फ उसके लिए इंसाफ चाहते हैं. वह हमारी प्यारी बच्ची थी. वह खूबसूरत थी औ हम उससे प्यार करते थे." बता दें कि पीड़िता का शव 17 जनवरी को रसाना गांव में पाया गया. इससे एक हफ्ते पहले वह घोड़ों को चराते वक्त लापता हो गई थी.

रेप का शिकार हुई बच्ची की मां ने कहा कि वह उसे वापस अपने पास लाकर पढ़ाना और डॉक्टर बनाना चाहती थीं. वह बहुत समझदार थी. बच्ची को गोद लेने वाले पिता यानी मामा ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा था कि 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ', लेकिन क्या वे ऐसे ही लड़कियों को बचा और पढ़ा रहे हैं?" उन्होंने कहा कि मंत्री रेप के आरोपियों का समर्थन कर रहे हैं. वो कहते हैं कि आरोपी निर्दोष हैं लेकिन वो गलत हैं.

पीड़िता के पिता ने कहा कि दुनिया जानती है कि हिंदुओं और मुस्लिमों का फर्क नहीं समझने वाली उनकी बच्ची की बर्बर तरीके से हत्या की गई. उन्होंने कहा, "दुनिया और पूरा भारत यह जानता है.वे उनका समर्थन कर रहे हैं. मैं यह नहीं कहता कि वह सिर्फ मेरी बच्ची थी, वह सभी की बच्ची थी. घटना को धार्मिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए." इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget