एक्सप्लोरर

Kashmir Target Killing: 'वारदात के वक्त मौजूद था गार्ड, KFF ने ली जिम्मेदारी', शोपियां के कश्मीरी पंडित हत्याकांड में पुलिस का खुलासा

Jammu and Kashmir: डीआईजी ने बताया, 'हम अभी और भी कई एंगल से मामले की जांच कर हत्या की वजह का पता लगा रहे हैं. वह अपनी स्कूटी पर बाहर गया था और उसी पर लौट आया था. हमलावर अकेला नहीं था, वे 2 लोग थे.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक कश्मीरी पंडित की हत्या (Murder of Kashmiri Pandit) के बाद वहां के डीआईजी सुजीत कुमार (DIG Sujit Kumar) ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया, 'पूरन कृष्ण जी की हत्या कर दी गई है. हम इस (मामले) पर काम कर रहे हैं. कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (KFF) ने इसकी जिम्मेदारी ली है. जिस समय कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण की हत्या हुई घटनास्थल पर गार्ड मौजूद था. हम अभी इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहेंगे. 

डीआईजी ने आगे बताया, 'हम अभी और भी कई एंगल से मामले की जांच कर हत्या की वजह का पता लगा रहे हैं. हमलावर अपनी स्कूटी पर बाहर गया था और उसी पर लौट आया था. वो अकेला नहीं था, वे 2 लोग थे. अगर घटना यहां तैनात किए गए गार्ड की मौजूदगी में हुई तो न केवल वह बल्कि क्षेत्र के सभी संबंधित अधिकारी भी कार्रवाई करेंगे.' वहीं इस मामले में चश्मदीदों का कहना है कि शुरुआती जांच में सिर्फ एक ही शख्स ने उसे निशाना बनाया था. 

घाटी में फिर हुई कश्मीरी पंडित की हत्या

इसके पहले शनिवार (15 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से कश्मीरी पंडितों को आतंकियों के निशाने पर आना पड़ा. शोपियां इलाके में एक कश्मीरी पंडित की आतंकियों ने हत्या कर दी. ये मामला शोपियां के चौदरीगुंड गांव का है, जहां कश्मीर फ्रीडम फाइटर गुट के आतंकियों ने पूरन कृष्ण नाम के एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद पूरन कृष्ण को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  

पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन

हमले को गंभीरता से लेते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर फ्रीडम फाइटर नाम के संगठन ने ली है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पूरन कृष्ण पर उस समय गोली चलाई जब वह शोपियां के चौधरी गुंड में बाग लगाने जा रहे थे.

पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर यहां सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. ये कोई पहला मौका नहीं है जब कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया हो. इससे पहले अगस्त में स्वतंत्रता दिवस पर घाटी में निकाले गए तिरंगा यात्रा से बौखलाए आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडितों को गोली मार दी थी. घाटी में इन मामलों के खिलाफ लोगों में पहले से ही रोष बना हुआ है. 

यह भी पढ़ेंः-

Delhi Crime: भगवान को खुश करने के लिए 2 लोगों ने 6 साल के बच्चे की दी बलि, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Adulterated Ghee: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच का एक्शन, नकली घी बनाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले 2 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget