एक्सप्लोरर

Poonch Terror Attack: पुंछ में जहां आतंकी हमले में 5 जवान हुए थे शहीद, अब उसी जगह मिलीं बुलेट्स

Poonch Terror Attack: पुंछ में 20 अप्रैल को सेना के ट्रक पर हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे. अब उसी जगह से सैनिकों को गोलियां मिली हैं.

Poonch Terror Attack: पुंछ के भिंबर गली इलाके में सेना के ट्रक पर हमले वाली जगह से जांच कर रही टीम को गोलियां मिली हैं. 20 अप्रैल को सेना के ट्रक पर हमला हुआ था, जिसमें 5 जवानों ने अपनी शहादत दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले को 6 से 7 आतंकियों ने मिलकर अंजाम दिया था. 

हमले के अगले दिन शुक्रवार को सेना ने इलाके में आतंकियों के खिलाफ बडा अभियान शुरू किया. एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से कहा था कि सुरक्षा एजेंसियों को राजौरी-पुंछ सेक्टर में उस इलाके के पास दो समूहों में सक्रिय 6-7 आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी. 

सूचना मिलने के बाद सेना ने सर्च अभियान शुरू किया. आस-पास के घने जंगलों में आतंकियों की तलाश के लिए सेना के हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है, तो खोजी कुत्तों को भी उतारा गया है.

36 राउंड फायरिंग

हमले की जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने सेना के ट्रक पर चलाई गई 36 राउंड गोलियों सहित सभी सैंपल इकट्ठा किए हैं. इसके साथ ही ट्रक से दो ग्रेनेड पिन भी बरामद किए गए हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हमले का तरीका पिछले साल कटरा में हुए हमले जैसा ही लग रहा था. 

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने हमले के संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की है. इसे गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के साथ साझा किया गया है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी हमले में दो गुटों के सात आतंकी शामिल थे. सूत्रों ने यह भी दावा किया कि आतंकवादी पाकिस्तानी आतंकी समूहों के थे. 

इफ्तार का सामान ले जा रहा था ट्रक

जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रक पर हमला किया गया था, उसमें इफ्तार पार्टी का सामान रखा गया था. सेना ने 20 अप्रैल की शाम पुंछ के सैंगोट क्षेत्र में एक इफ्तार पार्टी रखी थी. ट्रक इसी इफ्तार पार्टी के लिए फल व अन्य सामान लेकर लौट रहा था. इसी दौरान घात लगाकर बैठे आतंकियों ने ट्रक पर हमला बोल दिया था.

यह भी पढ़ें- Poonch Terror Attack: नहीं बचेंगे पुंछ में जवानों के हत्यारे! एनकाउंटर का ये ट्रेंड दे रहा गवाही, 1 की शहादत के बदले 6 आतंकी होते हैं ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget