एक्सप्लोरर

'कश्मीरी हिंदुओ का रिलोकेशन करे सरकार...', जानें घाटी में टारगेट किलिंग पर और क्या बोले फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित

अशोक पंडित ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं को लेकर सरकार हमारा इस्तेमाल क्यों कर रही है ? सरकार, कश्मीरी हिंदुओं का रिलोकेशन करे.

Jammu Kashmir Target Killing: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में इन दिनों आतंकियों ने दहशत फैलाने का एक नया तरीका अपनाया हुआ है. इन दिनों वो जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों (Common Citizens) को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं. इन टारगेट किलिंग (Target Killing) के कारण कश्मीर में इन दिनों स्थानीय नागरिकों में भय व्याप्त है तो वहीं अपनी जान माल की रक्षा करने के लिए कश्मीर में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने पलायन का रास्ता चुना है. इसको लेकर एबीपी न्यूज ने फिल्म निर्माता और एक्टिविस्ट अशोक पंडित (Ashok Pandit) से बातचीत की.  

सवाल : कश्मीर में टारगेट किलिंग पर ये बोले अशोक पंडित
जवाब : अशोक पंडित ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं को लेकर सरकार हमारा इस्तेमाल क्यों कर रही है ? सरकार, कश्मीरी हिंदुओं का रिलोकेशन करे. नहीं हुए तो सामूहिक हत्या होगी. अशोक पंडित ने कहा कि  पलायन करने के लिए हालात पैदा किए जा रहे है. कश्मीर हिंदुओं के लिए असुरक्षित है. लोग पिस्टल लेकर घूम रहे है. सिस्टम फेल हो चुका है और माहौल डरावना है.

सवाल : क्या है कश्मीर समस्या का हल ?
जवाब : अशोक पंडित ने मांग की कि सरकार साल डेढ़ साल के लिए कश्मीरी हिंदुओं का रिलोकेशन करें. कश्मीर के हालात दुनिया से छिपे नहीं है. पीएम खुद कहते हैं, जान है तो जहान है. जान है तो नौकरी करेंगे. गृहमंत्री रिलोकेशन का निर्णय लें. मनोज सिन्हा को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. कश्मीर में मजबूत LG  होना चाहिए जो कश्मीर को समझता हो. कश्मीर में आर्मी बैकग्राउंड का व्यक्ति होना चाहिए. जगमोहन जैसा व्यक्ति जो कश्मीर को समझता है.

सवाल :  क्या कश्मीर में सरकार नाकाम हुई है ?
जवाब : सरकार हिंदुओं को बचाने में विफल हुई है. विपक्ष को बोलने का हक नही है. महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, गांधी परिवार को बोलने का हक नही क्यों की उन्होंने आतंक का बीज कश्मीर में बोया. सरकार सुरक्षा में विफल हुई पर आतंक खात्मे का उद्देश्य है. कश्मीर को नया कश्मीर बनाने का लक्ष्य इस सरकार में है.

सवाल : कश्मीर फाइल से फैली आग ?
जवाब : मांझी ने खुद नहीं देखी होगी फिल्म. 1990 ने कौन सी फिल्म बनी थी? हमारे कत्लेआम के समय कौन सी फिल्म बनी थी. क्या आप इतने कमजोर है, फिल्म से ऐसा होगा? उनकी तकलीफ है की फिल्म ने बेनकाब कर दिया.

सवाल : क्या कश्मीरी हिंदुओं को पक्ष नहीं बनाना चाहिए ?
जवाब : कश्मीरी मुद्दों को लेकर कभी भी कश्मीरी हिंदुओं को साथ नहीं लिया गया. कश्मीर के पॉलिटिक्स को कश्मीरी जानता है. कश्मीरी नेताओं को कश्मीर पंडितों से डर लगता है.

Amit Shah Meeting: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाओं के बीच अमित शाह की हाई लेवल बैठक जारी

Visakhapatnam Gas Leak: विशाखापत्तनम में गैस रिसाव, 30 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती, 4 मौके पर हुए बेहोश

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget