एक्सप्लोरर

डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- कश्मीर में ड्रोन से हथियार, विस्फोटक गिराने के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों का हाथ

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में ड्रोन के जरिए हथियार, विस्फोटक और मादक पदार्थ गिराने के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद का हाथ है.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में ड्रोन के जरिए हथियार, विस्फोटक और मादक पदार्थ गिराने के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद का हाथ है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास लाने के लिए आतंकवाद को अस्वीकार किया जाए और इसे हराया जाए.

डीजीपी ने कहा कि आतंकवाद के सफाए के लिए आतंकवाद निरोधी अभियानों की गति और भी तेज की जाएगी, वहीं दूसरी ओर ड्रोन जैसे खतरों से निबटने के लिए सुरक्षा इंतजामों को और भी मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं. जम्मू में उच्च सुरक्षा वाले हवाई अड्डा परिसर में स्थित वायुसेना स्टेशन पर हाल में हुए ड्रोन हमले की पृष्ठभूमि में उन्होंने यह कहा.

कठुआ जिले में 27वें बेसिक रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कोर्स (बीआरटीसी) की ‘पासिंग आउट परेड’ के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा कि रविवार को तड़के जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर दो ड्रोन हमलों के पीछे लश्कर का हाथ होने का संदेह है.

लश्कर का हाथ होने का संदेह है- सिंह

सिंह ने कहा, ‘‘जांच (वायुसेना स्टेशन पर विस्फोटक से लदे दो ड्रोन गिरने के मामले में) चल रही है. हम अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं जहां पर यह कह सकें कि वास्तव में इसके पीछे कौन है लेकिन लश्कर भारतीय क्षेत्र में पहले भी हथियार, मादक पदार्थ गिराने और विभिन्न स्थानों पर विस्फोटक (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस या आईईडी) लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता रहा है. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि लश्कर का हाथ होने का संदेह है और जांच आगे बढ़ने के साथ ही मैं और कुछ कह पाउंगा.’’

जम्मू में साढ़े पांच किलो आईईडी के साथ एक आतंकवादी के पकड़े जाने के बारे में डीजीपी ने कहा कि एक ऐसे मॉड्यूल का खुलासा हुआ है जो भीड़भाड़े वाले स्थान पर उसी दिन आईईडी विस्फोट करने की साजिश रच रहा था जिस दिन वायुसेना स्टेशन पर दो ड्रोन से हमला हुआ था. डीजीपी ने कहा, ‘‘ उस तरफ (पाकिस्तान की ओर से) से लश्कर के आतंकवादी ने आईईडी भेजा. जिसे आईईडी प्राप्त करना था उस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ चल रही है. आईईडी भीड़भाड़ वाले स्थान पर लगाया जाना था ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जा सकें.’’ उन्होंने आतंकवादियों की साजिश को नाकाम करने के लिए जम्मू पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की.

आईईडी में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ था- सिंह

सिंह ने कहा कि जम्मू में हमले से पहले, लश्कर द्वारा ड्रोन की मदद से हथियार गिराने की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी थीं. उन्होंने कहा कि जो आईईडी मिला है उसमें आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ था. सिंह ने कहा, ‘‘इसे कुछ इस तरह बनाया गया कि इसे ड्रोन के जरिए ले जाया जा सके और गिराया जा सके.’’

ड्रोन को सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बताते हुए सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्र विरोधी तत्वों, आतंकवादियों द्वारा हथियार और आईईडी गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल एक खतरा है और हम इससे निबटने के लिए (उनके नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए) कदम उठा रहे हैं.’’

डीजीपी ने कहा कि आतंकवाद के कारण जम्मू-कश्मीर बेहिसाब मौत और तबाही देख चुका है. उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं के लिए मेरा संदेश है कि आतंकवादियों ने बेगुनाहों का बहुत खून बहा लिया और अब समय आ गया है कि आतंकवाद को हर मोर्चे पर अस्वीकार किया जाए और हराया जाए. शांति, समृद्धि और विकास में युवा बराबर के साझेदार होने चाहिए और उन्हें स्वयं को ऐसी गतिविधियों से बचाना चाहिए जो उनके लिए लाभदायक नहीं हैं, उनके परिवारों और समाज के हित में नहीं हैं.’’

पहले के मुकाबले भर्तियों में कमी आयी है- सिंह

घाटी में आतंकवादियों द्वारा स्थानीय युवाओं की भर्ती करने से जुड़े सवाल पर सिंह ने कहा कि भर्तियां अब भी जारी हैं लेकिन पहले के मुकाबले इनमें बहुत कमी आई है. उन्होंने बताया, ‘‘हम युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं और यह (आतंकवादियों द्वारा भर्ती) पहले के वर्षों के मुकाबले लगभग नहीं के बराबर है. हमारा विश्वास है कि भविष्य में इसमें और कमी आएगी.’’

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच घाटी में मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ने के सवाल पर डीजीपी ने कहा, ‘‘और मुठभेड़ होंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग हैं जो शांति के दुश्मन हैं और निर्दोष लोगों के लिए खतरा हैं. वे आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त हैं और जम्मू-कश्मीर के बाहर के (आतंकवादी) समूहों से जुड़े हुए हैं. ये लोग विभिन्न इलाकों में हिंसा को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं. उनका (आतंकवादियों का) सफाया किया जाएगा और इसलिए उनके खिलाफ अभियानों को और तेज किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कायम है. उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच फरवरी में समझौते के बाद से संघर्षविराम उल्लंघन की कोई घटना सामने नहीं आई है. हालांकि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार गिराने की घटनाएं हो रही हैं जो लश्कर और जैश के इशारों पर हो रही हैं, ये आतंकवादी संगठन वास्तव में पाकिस्तान से काम कर रहे हैं.’’

जांचकर्ताओं को संदेह कि ड्रोन सीमा पार से आया- सिंह

डीजीपी से पूछा गया कि वायुसेना स्टेशन पर विस्फोट करने के लिए जिस ड्रोन का इस्तेमाल हुआ वह पाकिस्तान से आया था या फिर स्टेशन के परिसर से ही किसी ने इसे चलाया था? इस पर उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को ऐसा संदेह है कि ड्रोन सीमा पार से आया लेकिन फिलहाल दूसरे पहलू को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां एक साथ आ गई हैं और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और स्थानों पर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा के लिए उनके बीच कई बैठकें हुई हैं ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को विफल किया जा सके.

पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘‘कुछ अतिरिक्त कदम भी उठाए गए हैं जिनके बारे में मीडिया में चर्चा नहीं की जा सकती है. कुछ कदम उठाए गए हैं और कुछ की तैयारी है. कुछ नई प्रौद्योगिकी (ड्रोन के कारण उत्पन्न खतरे से निबटने के लिए) का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.’’

यह भी पढ़ें.

Coronavirus Updates: देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 853 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price Cut : 'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'सभी विभाग तालमेल बनाकर करें काम', कम बारिश को लेकर कैबिनेट मीटिंग में बोले PM मोदी 
'सभी विभाग तालमेल बनाकर करें काम', कम बारिश को लेकर कैबिनेट मीटिंग में बोले PM मोदी 
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में खरगे की जगह सलमान खुर्शीद जाएंगे ईरान, कांग्रेस की तरफ से देंगे संदेश
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में खरगे की जगह सलमान खुर्शीद जाएंगे ईरान, कांग्रेस की तरफ से देंगे संदेश

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget