एक्सप्लोरर

कर्नाटक: शपथ ग्रहण के 25 दिन बाद आज होगा येदियुरप्पा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

पिछले 25 दिन तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं करने को लेकर दोनों ही विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर लगातार वार किया और कहा कि येदुरप्पा बिना कैबिनेट के ही बैठक कर रहे हैं. कर्नाटक की राजनीति में जातिवाद हमेशा ही हावी रहा है.

बैंगलुरू: कर्नाटक की राजनीति में चल रहे उठापटक के बाद येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने के 25 दिन बाद आखिरकार मंत्रिमंडल का गठन होने जा रहा है. आज सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा हालांकि अब तक मंत्रिमंडल का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है. मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले विधायक दल की बैठक सुबह करीब 10 बजे होगी.

कम से कम आधा दर्जन मंत्री शामिल किए जाएंगे- सूत्र

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में कम से कम आधा दर्जन मंत्री शामिल किए जाएंगे. हालांकि कैबिनेट में मंत्रियों की लिस्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि इन नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है जगदीश शेट्टर, उमेश कट्टी, मधु स्वामी, बसवराज बोम्मई, वी सोमन्ना, शशिकला जोले- ये नेता लिंगायत समुदाय से हैं. जबकि दलित वर्ग से गोविंद कर्जोल, एस अंगारा. वाल्मीकि समुदाय से श्रीरामलू, शिवन्ना गौड़ा नायक, बालाचंद्र जारकीहोली. वहीं एमएलसी कोटा श्रीनिवास पुजारी बिलावा समुदाय से, आर अशोक वोक्कलीगा समुदाय से और सुरेश कुमार ब्राह्मण कम्युनिटी से.

राज्य में गरमाया हुआ है फोन टैपिंग स्कैंडल का मामला

26 जुलाई को येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. कर्नाटक में इससे पहले महीनों तक कर्नाटक का नाटक चलता रहा. जिसके बाद जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार गिरने के बाद बीजेपी की सरकार बनी. दूसरी ओर कर्नाटक में फोन टैपिंग स्कैंडल का मामला भी राज्य भर में गरमाया हुआ है, जिसे मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है. साथ ही कहा कि फोन टैपिंग मामले में उच्च स्तरीय जांच की जाएगी. गठबंधन की सरकार के दौरान कई बीजेपी नेता ब्यूरोक्रेट्स और पत्रकारों के फोन टैप करने का मामला सामने आया है.

वहीं पिछले 25 दिन तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं करने को लेकर दोनों ही विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर लगातार वार किया और कहा कि येदुरप्पा बिना कैबिनेट के ही बैठक कर रहे हैं. कर्नाटक की राजनीति में जातिवाद हमेशा ही हावी रहा है यही कारण है कि पार्टियां अपने कैबिनेट में भी इसे बैलेंस करती दिखती है.

लिंगायतों को माना जाता है सबसे ज्यादा और मजबूत वोट बैंक

कर्नाटक में सबसे ज्यादा और मजबूत वोट बैंक लिंगायतों को माना जाता है. जो कि अब तक बीजेपी के साथ मजबूती के साथ डटे रहे हैं. यही कारण है कि बीजेपी के कैबिनेट में सबसे ज्यादा चेहरे लिंगायत के हो सकते हैं. राज्य की आबादी में करीब 19 फ़ीसदी लिंगायत है. जबकि वोककलिगा करीब 14 फ़ीसदी है. ओबीसी कुल मिलाकर 20 फीसदी जिसमें कुरबा 7 फीसदी है. वहीं शेड्यूल कास्ट 19.5 फीसदी है. जबकि अल्पसंख्यक करीब 16 फीसदी है.

यह भी पढें- पीएम मोदी और इमरान ने अलग-अलग की ट्रंप से फोन पर बात, मोदी ने इमरान को बताया 'शांति का दुश्मन' यूपी: राज्य सरकार का फैसला- सरकारी खजाना भरने के लिए पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए Rajiv Gandhi: भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, कंप्यूटर क्रांति के जनक के तौर पर किया जाता है याद

क्या भारत में 5G नेटवर्क का परीक्षण करके चीन के लिए जासूसी करेगी हुवावे? ABP न्यूज़ का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget