एक्सप्लोरर

Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना को दबोचने की तैयारी! SIT ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, इंटरपोल से मांगी मदद

Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना को भारत वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है. मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि इंटरपोल सभी देशों को सूचित करेगा और उसका (प्रज्वल रेवन्ना) पता लगाएगा.

Prajwal Revanna Case: कर्नाटक की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एक हेल्पलाइन नंबर (6360-938947) जारी किया है. इस नंबर पर महिलाएं हसन सांसद प्रज्वल रेवन्ना की ओर से किए गए यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं. कर्नाटक एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही है. अधिकारियों ने रविवार (5 मई) को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है, आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद कथित तौर पर जर्मनी भाग गया.

अधिकारियों ने इंटरपोल से मांगी मदद

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने रविवार को प्रज्वल रेवन्ना का पता लगाने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने हसन सांसद को ढूंढने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है. किसी अपराध के संबंध में किसी शख्स की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अपने सदस्य देशों से अतिरिक्त जानकारी इकट्ठा करने के लिए इंटरनेशनल पुलिस कॉर्पोरेशन बॉडी की ओर से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है.

मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि इंटरपोल सभी देशों को सूचित करेगा और उसका (प्रज्वल रेवन्ना) पता लगाएगा.

'राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा'

अपहरण के एक मामले में एसआईटी की ओर से गिरफ्तार किए गए प्रज्वल रेवन्ना के पिता, जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को रविवार मेडिकल जांच के लिए बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल लाया गया. उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा, "यह मेरे खिलाफ चल रही एक राजनीतिक साजिश है. अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा."

इस बीच कर्नाटक में विपक्ष और बीजेपी के नेता आर अशोक ने कहा कि अगर प्रज्वल रेवन्ना हासन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतते हैं, तो भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव रखेगी.

ये भी पढ़ें : Prajwal Revanna: 'प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, इंटरपोल से मांगी मदद', बोले कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget