एक्सप्लोरर

रान्या राव को सफेदपेशों की मिली मदद! बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'सोना तस्करी मामले में मंत्री भी शामिल'

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने कहा कि 2013 में बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार में कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड ने रान्या राव को स्टील प्लांट के लिए जमीन आवंटित की थी.

Ranya Rao Case: बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीते दिनों सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार हुई कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इस मामले को लेकर रान्या राव कर्नाटक सरकार के 2 मंत्रियों के संपर्क में है और उनसे मदद मांगी है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, 'उन्होंने सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दो मंत्रियों से संपर्क कर खुद को बचाने की कोशिश की. ये प्रोटोकॉल का खुलेआम उल्लंघन है, सरकार के भीतर प्रभावशाली व्यक्तियों के समर्थन के बिना ऐसा नहीं हो सकता था'.

बीजेपी विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कन्नड़ अभिनेत्री को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी विधायक वाई. भरत शेट्टी ने मीडिया से कहा, 'जब वो (रान्या राव) सोना तस्करी में पकड़ी गई थीं तो इस मामले से बचने के लिए उन्होंने कांग्रेस सरकार के मंत्रियों से मदद मांगी थी. अब ये लगभग सबके सामने है कि कर्नाटक सरकार के 2 मंत्री उनकी मदद कर रहे है'. उन्होंने आगे कहा, 'अब इस केस को सीबीआई देख रही है मामले को लेकर जो भी सच होगा सामने आएगा और हमें पता चलेगा कि इस सब पीछे किसका हाथ है'.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, 'मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस केस में कर्नाटक के मंत्री भी शामिल हैं उन्होंने कहा कि ये रिपोर्टें चौंकाने वाली नहीं हैं क्योंकि इस सरकार का रिकॉर्ड इसी तरह के नए घोटालों का रहा है'. उन्होंने आगे कहा, 'बतौर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी उनके मंत्रियों की संलिप्तता की खुफिया रिपोर्ट मिली होगी. जिम्मेदार लोगों को बचाने के लिए सरकार द्वारा किया गया कोई भी प्रयास उल्टा ही पड़ेगा, खासकर तब जब सीबीआई इसमें शामिल हो गई है'.

कर्नाटक के गृह मंत्री ने क्या कहा
बीजेपी के आरोपों के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. कांग्रेस का कहना है कि 2013 में बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड ने रान्या राव को स्टील प्लाट लगाने के लिए जमीन आवंटित की थी.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सवालों पर कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा, 'अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है. हमें इंतजार करना चाहिए जब तक सीबीआई जांच कर रही है. तब तक इन आरोपों का कोई औचित्य नहीं है'.

ये भी पढ़ें: 

'CM अब्दुल्ला को पता था, फिर भी नहीं रोका', गुलमर्ग फैशन शो में अश्लीलता पर बोलीं इल्तिजा मुफ्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget