एक्सप्लोरर

कर्नाटक: राहुल बोले- लोकतंत्र की हार का शोक मना रहा देश, शाह ने कांग्रेस-JDS को बताया अवसरवादी

येदुरप्पा ने सीएम पद की शपथ तो ले ली है, लेकिन उनकों 15 दिनों के अंदर बहुमत साबित करने होगा. बीजेपी के पास 104 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 112 है.

नई दिल्ली: कर्नाटक में जैसे ही बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वैसे ही ट्विटर पर ट्वीट की बाढ़ आ गई. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र की हार बताया तो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और जेडीएस को अवसरवादी कहकर निशाना साध दिया. बता दें कि येदुरप्पा ने सीएम पद की शपथ तो ले ली है, लेकिन उनकों 15 दिनों के अंदर बहुमत साबित करने होगा. बीजेपी के पास 104 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 112 है. राहुल ने क्या कहा है? राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘’बीजेपी स्पष्ट बहुमत न होने के बावजूद कर्नाटक में सरकार बनाने पर अड़ी है. यह संविधान के साथ मजाक है. आज जब भाजपा अपनी 'पवित्र' जीत का जश्न मना रही है, तब दूसरी तरफ भारत लोकतंत्र की हार पर शोक मनाएगा.'' अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार राहुल गांधी के इस ट्वीट पर अमित शाह ने निशाना साधा और कहा, ‘’लोकतंत्र की हत्या उस वक्त हो गई जब कांग्रेस ने जेडीएस के साथ अवसरवादी गठजोड़ किया. कर्नाटक के हितों के लिए नहीं बल्कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए.’’ शाह ने आगे कहा, ‘’कर्नाटक में बीजेपी को जनादेश मिला है. कांग्रेस को 78 सीटें मिले उसके सीएम भी बड़े अंतर से हार गए. जेडीएस 37 सीटों पर सिमट गई उसके कई उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई.’’ धरने पर बैठे कांग्रेस नेता कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बैंगलूरु विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे धरने पर बैठ गए हैं. धरना प्रदर्शन करने वाले नेताओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद, अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और सिद्धारमैया भी मौजूद हैं. इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह बीजेपी संविधान का अपमान कर रही है. कांग्रेस ने आज के दिन को काला दिन और लोकतंत्र की हत्या बताया है. कर्नाटक में जनता ने किसे क्या दिया? कर्नाटक में जनता ने किसी को बहुमत नहीं दिया. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी साबित हुई, बीजेपी के खाते में 104 सीटें आईं, 2013 के मुकाबले बीजेपी के हिस्से 64 सीटें ज्यादा आईं. वहीं कुर्सी बचाने के लिए मैदान में उतरी कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा. कांग्रेस को सिर्फ 78 सीटें जो पिछले चुनाव से 44 कम हैं. एचडी कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस को भी दो सीट का नुकसान हुआ और वो 40 से 38 पर आ गई. अन्य के खाते में भी दो सीटें आई हैं. आपको बता दें साल 2013 में कर्नाटक में निर्दलीय विधायकों की संख्या 22 थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget