एक्सप्लोरर

कर्नाटक: देश की प्रगति का श्रेय लेकर लोगों का अपमान कर रहे हैं पीएम मोदी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ अगर यह देश आज विश्व के अन्य देशों के बराबर खड़ा है तो यह दो साल में नहीं हुआ. यह कई सालों में आम जनता के खून पसीने से हुआ है. मोदी को आम जनता का अपमान बंद करना चाहिए.’’

पदुबिदरी/कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चुनावी राज्य कर्नाटक का तीसरा दौरा शुरू करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की प्रगति के लिए श्रेय लेकर आम आदमी का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर धर्म की बात करने के बावजूद लोगों को बांटने का आरोप लगाया.

कांग्रेसी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर किसानों को नजरअंदाज करते हुए बड़े व्यापारियों का कर्ज माफ करके उन्हें मदद पहुंचाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने तटीय जिले उडुपी के पदुबिदरी में पार्टी की एक जनसभा में कहा, ‘‘ नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं कहते हैं कि बीते 70 साल में कुछ नहीं हुआ. वह आपके माता पिता, गरीब किसानों, श्रमिकों, भारत के छोटे व्यापारियों का अपमान कर रहे हैं.’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ अगर यह देश आज विश्व के अन्य देशों के बराबर खड़ा है तो यह दो साल में नहीं हुआ. यह कई सालों में आम जनता के खून पसीने से हुआ है. मोदी को आम जनता का अपमान बंद करना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि कोई अकेला व्यक्ति देश को आगे नहीं ले जा सकता. उन्होंने बीजेपी पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया और बीजेपी पर निशाना साधने के लिए समाज सुधारकों की बात की.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ बीजेपी के लोग धर्म की बात करते हैं, लेकिन वे जहां भी जाते हैं, वे एक को दूसरे के खिलाफ खड़ा करके लोगों को बांटते हैं. एक तरफ वे बसवन्ना और नारायण गुरू (समाज सुधारक) की प्रशंसा करते हैं, वहीं हर दूसरे दिन वे ऐसी चीजों में लिप्त होते हैं जिनके खिलाफ इन दोनों महान लोगों ने लड़ाई की.’’ राहुल गांधी ने पिछले दो मौकों पर राज्य के उत्तरी भाग का दौरा किया था और अब वह दक्षिण तटीय कर्नाटक और मलनाड क्षेत्रों के दो दिवसीय दौरे पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल
LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget