एक्सप्लोरर

Karnataka Panchayat Election Results: कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, BJP को बढ़त

कर्नाटक में हाल ही में ग्राम पंचायत चुनाव हुए. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बीदर जिले के अलावा सभी जगह चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था.

बेंगलुरु: कर्नाटक में कड़ी सुरक्षा के बीच ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना बुधवार को शुरू हो गई. कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य के सभी तालुक मुख्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और मास्क पहनने सहित कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए मतगणना की जा रही है.

वहीं इस मतगणना में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे बनी हुई है. मतदाताओं ने बीजेपी को बंपर वोट दिए हैं. कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनाव में बीजेपी ने 3400 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना रखी है. इसके पीछे कांग्रेस है. कांग्रेस ने 1500 से ज्यादा सीटों पर बढ़त दर्ज की है. वहीं जेडीएस तीसरे नंबर पर बनी हुई है. जेडीएस 550 से ज्यादा सीटों पर आगे है.

मतपत्रों का इस्तेमाल

कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसके दोपहर तक चलने की संभावना है. राज्य चुनाव आयुक्त बी. बसवराजू ने बताया कि मतगणना केंद्र पर 1100 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बीदर जिले के अलावा सभी जगह चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था.

बता दें कि कर्नाटक में 226 तालुकों के 5728 गांवों में 82616 सीटों के लिए दो चरणों में 22 और 27 दिसंबर को मतदान हुआ. यहां कुल 78.58 प्रतिशत मतदान हुआ था. यहां कुल 2,22,814 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 8,074 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष को दी गई अंतिम विदाई, कुमारस्वामी बोले- ये राजनीतिक हत्या कर्नाटक: विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर का ट्रेन से कटा शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget