एक्सप्लोरर

पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन के शोक में कर्नाटक में 3 दिन का राजकीय शोक, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Karnataka Mourning: कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. उनकी अंतिम यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगी.

RIP SM Krishna: कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर नेता एसएम कृष्णा के निधन पर 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. 92 वर्षीय एसएम कृष्णा का मंगलवार (10 दिसंबर) सुबह निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा बुधवार यानी को उनके पैतृक मंड्या जिले में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगी. बता दें कि शोक की अवधि के दौरान सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम स्थगित रहेंगे.

स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

एसएम कृष्णा को श्रद्धांजलि देने के लिए कर्नाटक में 11 और 12 दिसंबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. इसके अलावा तीन दिनों की शोक अवधि के दौरान सरकारी ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है.

बैंक खुले रहने की संभावना

कर्नाटक में 11 दिसंबर को बैंक खुले रहने की संभावना है जब तक कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं होता. वर्तमान में बैंक अवकाश घोषित करने को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है.

बेंगलुरु को आईटी हब बनाने वाले नेता- एसएम कृष्णा

10 दिसंबर को एसएम कृष्णा का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. जानकारी के अनुसार उन्हें बेंगलुरु को भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ में बदलने का श्रेय दिया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौराने पीएम मोदी ने उन्हें एक ऐसा असाधारण नेता बताया, जिन्हें समाज के अलग-अलग वर्गों में समान रूप से सराहा जाता था.

पद्म विभूषण से सम्मानित एसएम कृष्णा का राजनीति करियर

एसएम कृष्णा का जन्म 1 मई, 1932 को मंड्या जिले के सोमनाहल्ली में हुआ था. उन्हें 2023 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. उन्होंने कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री (1999–2004) और महाराष्ट्र के राज्यपाल (2004–2008) जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं.

2009 से 2012 तक उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में भारत के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया. 2017 में उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा और 7 जनवरी 2023 को सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया.

ये भी पढ़ें: खुद यूनुस सरकार ने खोल दी अपनी पोल, माना 88 बार हुए हिंदुओं पर हमले, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
CJP Protest LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget