एक्सप्लोरर

Karnataka MLC Election Results: बीजेपी ने 25 में 12 सीटों पर दर्ज की जीत, जानें कांग्रेस और JDS का हाल

Karnataka MLC election results 2021: कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों पर हुए चुनाव में आज बीजेपी ने 12 सीटें जीतकर विधान परिषद में भी बहुमत हासिल कर लिया है.

Karnataka MLC election results 2021: कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों पर हुए चुनाव में आज यानी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 12 सीटें जीतकर विधान परिषद में भी बहुमत हासिल कर लिया है. 75 सदस्यीय विधान परिषद में अब बीजेपी के पास 38 सदस्य हो गए हैं. कांग्रेस को इन 25 में से 11 सीटों पर जीत हासिल हुई. सबसे बड़ा झटका एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर (JDS) को लगा है. 25 सीटों में से जेडीएस ने सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की है. एचडी देवगौड़ा के पोते सूरज रेवन्ना हासन सीट से जीते हैं. 

बीजेपी के उम्मीदवार सुजा कुशलप्पा ने कोदागू सीट से जीत दर्ज की है. कांग्रेस के उम्मीदवार भीमराव बी पाटील बिदर से जीत गए हैं. बेल्लारी में बीजेपी के येचारेड्डी सतीश ने मौजूदा एमएलसी और कांग्रेस उम्मीदवार केसी कोंडैया के खिलाफ जीत हासिल की है. बीजेपी के उम्मीदवार बीजी पाटिल कलबुर्गी-यदागिरी सीट पर जीते हैं. उन्हें यह जीत 149 वोटों से मिली है. शिवमोगा से बीजेपी के डीएस अरुण ने जीत दर्ज की है.

10 दिसंबर को हुए थे चुनाव

बता दें कि लोकल ऑथोरिटी क्षेत्र की इन 25 सीटों पर 10 दिसंबर को चुनाव हुए थे. इन प्रत्याशियों को स्थानीय निकायों के चुनावों में जीते हुए प्रतिनिधि मतदान के जरिए चुनते हैं. आज इन सभी सीटों पर काउंटिंग हुई. इन 25 सीटों में से पहले कांग्रेस के 14, बीजेपी के पास 7 और जेडीएस के पास 4 सीटें थीं. कर्नाटक विधान परिषद में कुल 75 सीटें हैं, जिसमें हर दो साल में एक तिहाई यानी 25 सीटों के लिए मतदान होता है. 

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा उपचुनावों के दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के गृह जिले हावेरी में हंगल सीट हारने के बाद इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन बीजेपी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है. वहीं, वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बोम्मई ने बीजेपी के पक्ष में अच्छे नतीजे मिलने का विश्वास जताया था. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: CM योगी पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- जानते थे कि कोई भी नदी साफ नहीं, इसलिए मां गंगा में नहीं लगाई डुबकी

Jammu Kashmir News: सेना ने लश्कर कमांडर अबू जरार को किया ढेर, 11 अक्टूबर को सेना के काफिले पर किया था हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget