एक्सप्लोरर

'मुझे वोट दें नहीं तो आपका काम नहीं करूंगा', मुस्लिम वोटरों से बोले कर्नाटक के बीजेपी विधायक

MLA Preetham Gowda: वायरल वीडियो में विधायक मुस्लिम मतदाताओं पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि अब यदि उन्होंने वोट नहीं दिया तो वह भी उनका काम नहीं किया करेंगे.

MLA Preetham Gowda Controversial Statement: कर्नाटक के बीजेपी विधायक प्रीतम गौड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने क्षेत्र के मुस्लिम मतदाताओं को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक कह रहे हैं कि जब तक वे उन्हें वोट नहीं देंगे तब तक वह उनका निजी काम नहीं करेंगे.

वीडियो में बीजेपी विधायक कह रहे हैं कि यदि मैं आपका काम करूं और यदि आप मदद नहीं करते हैं तो मुझे लगता है कि मदद करने का कोई फायदा नहीं है. विधायक प्रीतम गौड़ा का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो को लेकर अब विपक्षी दल बीजेपी को घेर सकते हैं. 

मुस्लिमों पर धोखा देने का लगाया आरोप

वायरल वीडियो में विधायक कह रहे हैं, "मैंने अब तक मुस्लिम भाइयों को अपने भाइयों के रूप में देखा है और भविष्य में भी ऐसा ही करूंगा." उन्होंने आगे कहा, "यदि मैंने काम किया है और यदि आप मदद नहीं करते हैं तो मुझे लगता है कि मदद करने का कोई फायदा नहीं है. अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि मुझे ऐसा नहीं सोचना पड़े." 

'कॉफी पिलाकर वापस भेज दूंगा'

विधायक ने कहा, "आपने तीन चुनावों में वोट न देकर मुझे धोखा दिया है. 6 महीने में दोबारा से चुनाव होंगे. यदि आप मुझे फिर से धोखा देते हैं तो फिर मैं भी वैसा ही हो जाऊंगा और आपके काम करना बंद कर दूंगा." उन्होंने कहा, "यदि आप मेरे घर आएंगे, तो मैं आपको कॉफी पिलाकर वापस भेज दिया करूंगा. मैं कोई काम नहीं किया करूंगा." उन्होंने कहा, "पानी, सड़क और नाली का काम मेरा कर्तव्य है लेकिन मैं किसी का कोई व्यक्तिगत काम नहीं करूंगा."

मंत्री श्रीरामुलु का बयान हुआ था वायरल

इससे पहले कर्नाटक सरकार में मंत्री श्रीरामुलु बेल्लारी का एक बयान खूब वायरल हुआ था. प्रदेश सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री श्रीरामुलु ने छात्रों को संबोधित करते हुए खुद को नकल करने में चैंपियन बताया था. मंत्रीजी ने छात्रों को बताया था कि उन्होंने नकल करके ही 10वीं की परीक्षा पास की है. मंच से मंत्रीजी ने यहां तक कह दिया था कि परीक्षा में चीटिंग करने के सब्जेक्ट में उन्होंने पीएचडी कर रखी है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को उगाही मामले में मिली जमानत, कुछ ही मिनट बाद लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget