एक्सप्लोरर

Prajwal Revanna News: सिद्धारमैया के मंत्री ने प्रज्वल रेवन्ना की भगवान कृष्ण से कर दी तुलना, BJP ने मांग लिया इस्तीफा

Congress on Prajwal Revanna: कर्नाटक के हासन जिले में सैकड़ों महिलाओं संग यौन उत्पीड़न करने वाले जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग भी चल रही है.

Prajwal Revanna News: कर्नाटक के मंत्री रामप्पा तिम्मापुर ने हासन सेक्स स्कैंडल केस के आरोपी जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से विवाद खड़ा हो गया है. मंत्री तिम्मापुर ने जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की तुलना भगवान कृष्ण से कर डाली है. तिम्मापुर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रज्वल रेवन्ना और हिंदू देवताओं को लेकर बात कर रहे हैं. रामप्पा तिम्मापुर कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार में उत्पाद शुल्क मंत्री हैं. 

विजयपुरा में एक सार्वजनिक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रामप्पा तिम्मापुर ने कहा, "जैसा कि एमबी पाटिल ने कहा कि ये पेनड्राइव मुद्दा, देश में इससे बुरा कुछ भी नहीं हुआ है. इसे लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है. श्री कृष्ण अनेकों स्त्रियों के साथ भक्तिपूर्वक रहे थे. मगर प्रज्वल रेवन्ना के मामले में ऐसा नहीं है. मुझे लगता है कि वह उस रिकॉर्ड को तोड़ना चाह रहा था." जेडीएस सांसद रेवन्ना पर आरोप है कि उसने सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया है. 

बीजेपी ने मांगा कांग्रेस नेता का मंत्री पद से इस्तीफा

वहीं, कांग्रेस नेता के इस विवादित बयान पर बीजेपी तुरंत हमलावर हो गई. पार्टी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री रामप्पा तिम्मापुर का पद से इस्तीफा तक मांग लिया. बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री सीटी रवि ने कहा, "कर्नाटक सरकार में मंत्री कांग्रेस नेता ने भगवान कृष्ण का अपमान किया है. उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल और पार्टी से हटाया जाना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो हम उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे."

कांग्रेस ने मंत्री के बयान से किया किनारा

दूसरी ओर, कांग्रेस ने विवाद को बढ़ते हुए देख खुद को तिम्मापुर के बयान से दूर कर लिया. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेता ने कहा, "मैं इस बयान की निंदा करती हूं. मैं खुद को इस बयान से दूर करती हूं. ये पार्टी का ऑफिशियल स्टैंड नहीं है. रेवन्ना एक शैतान है. ये पार्टी का स्टैंड नहीं हो सकता है." जेडीएस सांसद को लेकर कहा जा रहा है कि वह विदेश भाग गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह जर्मनी में है. 

यह भी पढ़ें: Prajwal Revanna: क्या जर्मनी में है प्रज्वल रेवन्ना? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget