एक्सप्लोरर

कर्नाटक के मंत्री शिवकुमार का दावा- कांग्रेस के 3 विधायकों के साथ मुंबई के होटल में हैं बीजेपी के नेता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर बीजेपी के प्रति उदार होने आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री बीजेपी के प्रति कुछ उदार हैं. चल रही साजिश से सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है.

बेंगलुरू: कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री और कांग्रेस के 'संकटमोचक' डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि राज्य की गठबंधन (कांग्रेस- जेडीएस) सरकार को गिराने के लिए बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ वास्तव में चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के तीन विधायक मुंबई के एक होटल में बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ डेरा डाले हुए है.

कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा , ‘‘राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त जारी है. हमारे तीन विधायक बीजेपी के कुछ विधायकों और नेताओं के साथ मुंबई के एक होटल में हैं. वहां क्या कुछ हुआ है उन्हें कितनी रकम की पेशकश की गई है, उससे हम अवगत हैं.’’

गौरतलब है कि 2008 में कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा नीत सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी द्वारा कई विपक्षी विधायकों को कथित प्रलोभन दिए जाने को ‘ऑपरेशन लोटस’ के नाम से जाना जाता है.

शिवकुमार ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर बीजेपी के प्रति उदार होने आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री बीजेपी के प्रति कुछ उदार हैं. चल रही साजिश से सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है. उन्होंने सिद्धरमैया को भी इस बारे में बताया है.’’

लोकसभा चुनाव: मायावती से मिले तेजस्वी यादव, बोले- पिता लालू यादव का सपना अब पूरा हुआ

शिवकुमार ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री इंतजार करो और देखो की नीति अपना रहे हैं. यदि मैं उनकी जगह होता तो इसका 24 घंटे के अंदर खुलासा कर देता. ’’ हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा अपनी कोशिश में सफल नहीं होगी.

उन्होंने राज्य में विपक्षी बीजेपी का संभवत: जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आप कह रहे हैं कि मकर सक्रांति के बाद एक क्रांति होगी. चलिए देखते हैं.’’ गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस के कई विधायकों ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेताओं ने अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए उनसे संपर्क किया है. वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.

गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बना गुजरात, आज से लागू होगा कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget