एक्सप्लोरर

Karnataka: हॉस्टल मेस के खाने से 137 स्टूडेंट्स को फूड पॉइजनिंग, परिजनों का आरोप- खराब पानी के कारण हुआ ऐसा

Food Poisoning: मंगलुरु एक निजी हॉस्टल में 137 छात्र फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार पड़ गए. माता-पिता ने हॉस्टल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Karnataka Food Poisoning: कर्नाटक के मंगलुरु में एक निजी हॉस्टल में रह रहे पैरामेडिकल के 137 छात्र कथित रूप से रात में फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार पड़ गए. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. नगर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

छात्रों ने पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की थी और उन्हें सोमवार रात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि छात्रों को उनके परिवार के सदस्यों के अनुरोध के बाद शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सोमवार को दोपहर 2 बजे से छात्रों के पेट में दर्द और डायरिया की शिकायत हुई.

परिजनों का आरोप

माता-पिता और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सूचित नहीं किया गया. साथ ही छात्रों को इलाज के लिए अन्य निजी अस्पतालों में स्थानांतरित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि फूड पॉइजनिंग के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

'चिंता की कोई बात नहीं है'

अस्पताल के बाहर जमा हुए छात्रों के परिजनों को संदेह है कि दूषित पानी के कारण ही बच्चों को फूड पॉइजनिंग हुई है. जिला निगरानी अधिकारी डॉ. जगदीश ने कहा कि छात्रों के पेट में दर्द और दस्त हो गए थे. डॉक्टरों की एक टीम ने सुबह घटनास्थल का दौरा किया था और कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है.

इन अस्पतालों में छात्र भर्ती

इस पूरी घटना पर जिला स्वास्थ्य निरीक्षक डॉ. अशोक का कहना है, "घबराने की जरूरत नहीं है. हम हॉस्टल जाएंगे, वार्डन से बातचीत करेंगे और सब कुछ पता करेंगे... सभी छात्र खतरे से बाहर हैं." मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 52 छात्रों का इलाज एजे अस्पताल में चल रहा है, 18 केएमसी ज्योति में भर्ती हैं, 14 को यूनिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, 8 सिटी हॉस्पिटल, तीन मंगला और 2 को एफआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

ये भी पढ़ें- Chandigarh News: एक दिन की बच्ची को जमीन में दफना गई मां, बचाने की कोशिश नाकाम, दिल को झंकझोर देने वाली खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget