एक्सप्लोरर

कर्नाटक: शिवमोगा में विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में बड़ा धमाका, अबतक 8 मजदूरों की मौत

धमाका इतना बड़ा था कि सड़क भी टूट गई. साथ ही आसपास मौजूद घरों और दफ्तरों के शीशे भी चकनाचूर हो गए. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. शिवमोगा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर है.

बेंगलुरु: दक्षिण राज्य कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रात को ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया, जिससे कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए. धमाका इतना बड़ा था कि सड़क भी टूट गई. साथ ही आसपास मौजूद घरों और दफ्तरों के शीशे भी चकनाचूर हो गए. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. शिवमोगा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर है.

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, 'शिवमोगा में हुई घटना से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द ठीक हो जाएं. राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.'

खनन के लिए ले जाए जा रहे थे विस्फोटक

बताया जा रहा है कि ये विस्फोटक खनन के लिए ले जाए जा रहे थे.  पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार पैदा हो गई.

अकाश जैन नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर बताया, ‘’जानकारी के मुताबिक यह शिवमोगा के पास कल्लूगंगुर-अब्बलगेरे गांव में एक डायनामाइट ब्लास्ट है, जो पत्थर खदान के लिए ले जाया जा रहा था. इस धमाके के बाद कई मजदूरों के मरने की आशंका है.

धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “भूकंप नहीं आया था. शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत हंसुर में विस्फोट हुआ था.” एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, “जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ, जिसके बाद ट्रक में मौजूद छह मजदूरों की मौत हो गई.’’

ट्विटर पर शख्स ने किया सड़क टूटने का दावा

खुद को शिवमोगा का बताने वाले एक शख्स ने फोटो अपलोड करके दावा किया है कि उसके घर के बाद सड़क भी टूट गई है. वहीं एक अन्य ट्वीट में इसी शख्स ने ऑफिस की तरह दिखने वाली जगह के गेट के शीशे टूटने का फोटो भी ट्वीट किया है.

कर्नाटक: शिवमोगा में विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में बड़ा धमाका, अबतक 8 मजदूरों की मौतयह भी पढ़ें-

प्राइवेसी पॉलिसी पर विवादों के बीच व्हाट्सएप की संसदीय पैनल के सामने हुई पेश, समिति ने तर्कों को किया खारिज

चार तस्करों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, बांग्लादेश के रास्ते हो रही थी नकली भारतीय करेंसी की स्मगलिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget