एक्सप्लोरर

कर्नाटक: दो विभागों पर सहमति, कांग्रेस के पाले में गृह तो जेडीएस को मिला वित्त मंत्रालय

जेडीएस महासचिव कुंवर दानिश अली ने भी दोनों पार्टियों के बीच गृह और वित्त विभागों को लेकर सहमति बन जाने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया, ‘‘कल देर रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और हमारी पार्टी के बीच चली बैठक में इस पर सहमति बनी.

नई दिल्ली: कर्नाटक में विभागों के बंटवारे को लेकर करीब एक सप्ताह की खींचतान के बाद आज कांग्रेस और जेडीएस के बीच गृह और वित्त जैसे अहम विभागों को लेकर सहमति बन गई. सूत्रों के मुताबिक एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली इस गठबंधन सरकार में कांग्रेस के पास गृह और जेडीएस के पास वित्त विभाग होगा.

सूत्रों ने बताया कि कल देर रात दोनों पार्टियों के बीच चली बैठक में इन दोनों विभागों को लेकर सहमति बनी और अब दूसरे विभागों और दूसरी औपचारिकताओं पर बेंगलुरू में दोनों पार्टी के नेता बैठक कर फैसला करेंगे. बेंगलुरू में होने वाली इस बैठक के लिए कांग्रेस के राज्य प्रभारी केसी वेणुगोपाल और जेडीएस महासचिव दानिश अली आज शाम वहां पहुंच रहे हैं.

जेडीएस महासचिव कुंवर दानिश अली ने भी दोनों पार्टियों के बीच गृह और वित्त विभागों को लेकर सहमति बन जाने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया, ‘‘कल देर रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और हमारी पार्टी के बीच चली बैठक में इस पर सहमति बनी. दूसरे विभागों पर अगले 24 घंटे में फैसला हो जाएगा.’’

कल देर रात हुई बैठक में कांग्रेस की तरफ से गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपाल और जेडीएस की तरफ से दानिश अली शामिल हुए. सूत्रों का कहना है कि विदेश में मौजूद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कर्नाटक में विभागों के बंटवारे पर समझौते को लेकर विश्वास में लिया गया है. राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के इलाज के लिए विदेश गए हैं.

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाने के बाद से ही दोनों दल विभागों के बंटवारे को लेकर मंथन कर रहे थे. पिछले एक सप्ताह में दोनों दलों के नेताओं ने कई बार बैठकें कीं. गठबंधन सरकार में कांग्रेस कोटे से 21 और जेडीएस के कोटे से 11 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. बता दें कि कुमारस्वामी ने 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ ही कांग्रेस के जी परमेश्वर ने भी शपथ ली थी जो इस गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget