एक्सप्लोरर

तेलंगाना के BJP MLA राजा सिंह पर कर्नाटक सरकार ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा मामला

T.Raja Singh: कर्नाटक के एक जिले में एंट्री करने पर तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह पर तीन महीने के लिए बैन लगा दिया गया है. वो मुधोल टाउन के गणेश विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे.

T.Raja Singh: तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं. उनकी कर्नाटक के एक जिले में एंट्री करने पर तीन महीने के लिए बैन लगा दिया गया है. वो बागलकोट जिले के मुधोल शहर में गणेश विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही अधिकारियों ने कानून व्यवस्था में संभावित गड़बड़ी का हवाला देते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया. 

बागलकोट जिलाधिकारी ने यह आदेश दिया है. जिसके बाद पुलिस ने उनके आवास पर जाकर उन्हें नोटिस दिया है. इसके बाद बीजेपी विधायक ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कर्नाटक सरकार को हिंदू विरोधी सरकार कहा है. 

गणेश विसर्जन कार्यक्रम में लेना था हिस्सा

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह को कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुधोल टाउन के गणेश विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था. इसी को लेकर कर्नाटक पुलिस उनके हैदराबाद आवास गई थी. जहां पर उन्होंने बागलकोट जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया एक नोटिस उन्हें दिया. इस नोटिस में उन पर राज्य में आने पर पाबंदी की बात कही गई थी. 

नोटिस में कही गई थी ये बात

इस नोटिस में कहा गया है, "उनके भाषण दो समुदायों के बीच द्वेष फैलाने का काम करते हैं. 2015 में भी उनके खिलाफ कर्नाटक में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का मामला दर्ज किया गया था. उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी भड़काऊ होते हैं." इस नोटिस में यह भी कहा गया कि मुधोल में जहां पर गणपति विसर्जन होना है वो बहुत ही संवेदनशील इलाका है. ऐसे में अगर राजा सिंह को वहां आने की अनुमति दी जाती है तो कानून व्यवस्था और ज्यादा खराब हो जाएगी.

टी राजा सिंह ने जारी किया वीडियो 

BJP MLA राजा सिंह ने इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरी वजह से कहीं भी सांप्रदायिक हिंसा नहीं हुई. मेरे खिलाफ जो भी केस लगाए गए हैं, उनमें मेरी हाईकोर्ट में जीत हुई है." उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार मानें हिंदू विरोधी सरकार. आप देख सकते हैं कि कैसे हिंदुओं को हिंदुओं के कार्यक्रम में आने से रोका जा रहा है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget