एक्सप्लोरर

कौन बनेगा कर्नाटक का सीएम? राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की डेढ़ घंटे चली क्लोज डोर मीटिंग, सोनिया गांधी से भी होगी बात

Karnataka Election 2023: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सोमवार से ही राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैं. डीके शिवकुमार भी आज दिल्ली पहुंच गए हैं.

Karnataka Government Formation: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की होड़ के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (16 मई) को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और राज्य में सरकार गठन पर चर्चा की. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिल्ली में खरगे के आवास पर गए और करीब डेढ़ घंटे तक कांग्रेस प्रमुख के साथ बंद कमरे में बैठक की. खरगे (Mallikarjun Kharge) के आवास पर हुई बैठक में उनके और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए. 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पार्टी के तीनों पर्यवेक्षकों के साथ सोमवार को गहन मंत्रणा की थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका था. खरगे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. तीनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर उनकी राय जानी थी और फिर उन्होंने खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार दोनों ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं.

सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली में मौजूद

सिद्धरमैया सोमवार को ही दिल्ली आ गए थे. जबकि डीके शिवकुमार आज दिल्ली पहुंचे हैं. शिवकुमार सोमवार को ही दिल्ली आने वाले थे, लेकिन पेट में संक्रमण का हवाला देते हुए उन्होंने अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी थी. शिवकुमार ने कहा कि मैं सभी नेताओं से मुलाकात करूंगा. पहले मुझे कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करनी है. कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं. ये बकवास है. मेरी पार्टी मेरी मां है. हमारे सभी विधायक साथ हैं.

सोनिया गांधी से भी होगी बात

सिद्धारमैया और शिवकुमार पार्टी प्रमुख खरगे के साथ-साथ कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. दोनों नेताओं के पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी से भी मिलने की उम्मीद है. सूत्रों ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी कर्नाटक में मुख्यमंत्री और सरकार गठन की पसंद पर विचार-विमर्श किया जाएगा. सोनिया गांधी आज शिमला से लौट रही हैं.

कर्नाटक के सीएम के नाम की घोषणा उनके लौटने पर की जा सकती है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों के साथ जोरदार जीत हासिल की, जबकि बीजेपी को 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटें मिली हैं.

ये भी पढ़ें- 

Rahul Gandhi Visit US: अमेरिका के दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, ये है उनका कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget