एक्सप्लोरर

Karnataka CM Race: कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सीएम की रेस जारी, क्या बोले बसवराज बोम्मई?

Karnataka CM Race: बसवराज बोम्मई की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है. अगले सीएम को लेकर तमाम प्रकार के कयास भी लगाए जा रहे हैं.

Karnataka Government Formation: कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार (17 मई) को कहा कि स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद नए मुख्यमंत्री पर जल्द फैसला करने में कांग्रेस की ‘अक्षमता’ उसकी आंतरिक स्थिति को दर्शाती है. उन्होंने कांग्रेस से सरकार गठन के मुद्दे को जल्द सुलझाने का आग्रह किया.

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है. अगले मुख्यमंत्री को लेकर तमाम प्रकार के कयास भी लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस ने बुधवार दोपहर को कहा कि इस बारे में आज या गुरुवार (18 मई) को फैसला होने की संभावना है. राज्य में अगले 48 से 72 घंटे में नए मंत्रिपरिषद का गठन कर लिया जाएगा.

'यह पार्टी की आंतरिक स्थिति को दर्शाता है'
सीएम बोम्मई ने सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘लोगों ने कांग्रेस पार्टी को इस उम्मीद में वोट दिया था कि सरकार बदलने से राज्य के साथ-साथ लोगों में भी काफी समृद्धि आएगी. उन्होंने अभी तक मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. यह उनका आंतरिक मामला है, मैं इस पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहता.’’

उन्होंने दावा किया कि जल्दी मुख्यमंत्री चुनने में ‘असमर्थता’ कांग्रेस की स्थिति को दर्शाती है. उन्होंने कहा, ‘‘स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद पार्टी अपना नेता तय नहीं कर पा रही है. यह पार्टी की आंतरिक स्थिति को दर्शाता है. लोगों की आकांक्षाएं राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. उन्हें (कांग्रेस को) नए मुख्यमंत्री और सरकार गठन के मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए.’’

 'समुदाय भी देख रहें'
कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में दो प्रमुख दावेदार सबसे आगे हैं. मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बीच है. कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी 66 सीटों पर सिमट गई. यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस लिंगायत, वोक्कालिगा और अन्य समुदायों को सरकार में कितना प्रतिनिधित्व दे सकती है, बोम्मई ने कहा, ‘‘देखते हैं कि वे क्या करते हैं.’’

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने 10 मई को हुए चुनाव से पहले लिंगायत समुदाय को खुश करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, ‘‘खासकर कांग्रेस नेताओं ने लिंगायतों के बारे में बहुत कुछ बोला और उन्हें खुश करने की कोशिश की. आइए देखते हैं कि वे कौन से पद देते हैं, क्या वे मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री या मंत्री का पद देंगे. समुदाय भी देख रहा है.’’

ये भी पढ़ें- Karnataka Congress Guarantee: कर्नाटक में कांग्रेस की पांच गारंटी लागू करने पर कितना आएगा खर्च? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget