एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कांग्रेस-JDS गठबंधन का भविष्य कांग्रेस आलाकमान के निर्णय पर निर्भर करेगा- एच डी देवगौड़ा

देवगौड़ा ने कहा, ''(इस गठबंधन का) भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि कांग्रेस आलाकमान अपनी पार्टी के नेताओं की सलाह पर क्या निर्णय लेता है.'' कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार के गिरने के एक दिन बाद कुमारस्वामी समेत गठबंधन के किसी भी नेता ने इस गठजोड़ के भविष्य पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था.

बेंगलुरु: जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि सबसे पुरानी पार्टी का आलाकमान अपनी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सलाह पर क्या निर्णय लेता है. पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी नहीं बल्कि कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया विधानसभा में आधिकारिक रूप से विपक्ष के नेता होंगे.

देवगौड़ा ने कहा, ''(इस गठबंधन का) भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि कांग्रेस आलाकमान अपनी पार्टी के नेताओं की सलाह पर क्या निर्णय लेता है.'' उन्होंने कहा, ''मैं इस पर अब और टिप्पणी नहीं करना चाहता.'' उन्होंने कहा, ''कुमारस्वामी आधिकारिक तौर पर विपक्ष के नेता नहीं हैं. येदियुरप्पा सरकार के तीन साल आठ महीने के लिए सिद्धारमैया आधिकारिक रूप से विपक्ष के नेता होंगे.'' देवगौड़ा ने कहा, ''कुमारस्वामी एक राजनीतिक दल के विधायक दल के नेता हैं.''

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार के गिरने के एक दिन बाद कुमारस्वामी समेत गठबंधन के किसी भी नेता ने इस गठजोड़ के भविष्य पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भी कहा था कि गठबंधन पर आलाकमान निर्णय लेगा, प्रदेश इकाई उसके निर्देश का पालन करेगी. खासकर मैसुरू क्षेत्र में एक दूसरे की चिर प्रतिद्वंद्वी समझी जाने वाली कांग्रेस और जेडीएस ने मई, 2018 में त्रिशंकु विधानसभा होने के बाद गठबंधन सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाया था.

जयपाल रेड्डी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा- सीएम केसीआर

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Xप्लेन: 5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?
5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget