एक्सप्लोरर

Karnataka: ब‍िजली चोरी कर घर सजाने के आरोप पर बोले पूर्व सीएम एचडी कुमारस्‍वामी, 'पता नहीं था...'

Karnataka: द‍िवाली पर कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्‍वामी का घर लाइटों से सजाया गया. इन लाइट्स को जलाने के लिए बिजली चोरी की. मामला सामने आने के बाद जेडीएस नेता ने इस पर खेद जताया है.

Karnataka Former CM HD Kumaraswamy: कांग्रेस ने मंगलवार (14 नवंबर) को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी पर दीपावली के दौरान अपने जेपी नगर स्थित घर को चोरी की बिजली से सजावटी लाइटों से रोशन करने का आरोप लगाया है.

सत्‍तारूढ़ कांग्रेस ने इस मामले को तूल देते हुए सोशल मीडि‍या प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक वीडियो भी पोस्‍ट किया है. साथ जेडीएल नेता के इस कृत्‍य की कड़ी आलोचना की है.  

मामला संज्ञान में आने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी का कहना है क‍ि यह उनकी गलती नहीं, बल्कि एक निजी डेकोरेटर की गलती थी, जिसने पास के बिजली के खंभे से सीधे कनेक्शन दे दिया. उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला तो उन्होंने तुरंत इसे हटवाया और घर के मीटर बोर्ड से बिजली का कनेक्शन ले लिया. 

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक कांग्रेस ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''दुनिया के एकमात्र ईमानदार व्यक्ति एचडी कुमारस्वामी का जेपी नगर आवास बिजली के खंभे से सीधे अवैध बिजली कनेक्शन के साथ सजावटी रोशनी से जगमगा रहा था. यह एक त्रासदी है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री इतनी गरीबी का सामना कर रहे हैं कि वह बिजली चोरी करने लगे.''  

पूर्व सीएम का दावा- उनको इसकी व‍िवेक नहीं 
पार्टी ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार की 'गृह ज्योति' योजना आवासीय कनेक्शन के लिए प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली देती है, न कि 2,000 यूनिट. इस पर कुमारस्वामी ने एक्स पर जवाब दिया, ''मुझे इस अविवेक के लिए खेद है. बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) के अधिकारी आकर निरीक्षण करें और नोटिस जारी करें. मैं जुर्माना भरूंगा.'' 

मुझे दौलत की इतनी प्यास नहीं- कुमारस्‍वामी 
उन्होंने इस बात को तूल देने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, ''मैंने न तो किसी राज्य की संपत्ति का गबन किया है और न ही किसी की जमीन हड़पी है. मुझे दौलत की इतनी प्यास नहीं है कि वह किसी के खून से बुझ सके.''

वहीं, मामले में कर्नाटक के ड‍िप्‍टी सीएम डी के शिवकुमार ने कहा कि बेसकॉम कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कुमारस्वामी के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया जाएगा या नहीं. 

ब‍िजली चोरी मामले पर कांग्रेस ने ली चुटकी 
इससे पहले कांग्रेस ने इस मामले पर कहा था, ''यदि आप इतने गरीबी से त्रस्त थे, तो आपको गृह ज्योति योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहिए था. ओह, आपको पता नहीं था कि गृह ज्योति योजना के तहत केवल एक बिजली मीटर की अनुमति है, जबकि आपके नाम पर कई मीटर हैं.'' 

कांग्रेस ने पूछा-जब कर्नाटक अंधेरे में था तो अपना घर कैसे सजाया 
श‍िवकुमार ने यह भी कहा कि जेडीएस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह कहा था कि कर्नाटक अंधेरे में है और अब खुद ब‍िजली चोरी करके अपना घर रोशन कर लिया? पार्टी ने सवाल किया कि जब उनका घर रोशनी से जगमगा रहा था तो वह यह क्यों कह रहे थे कि कर्नाटक अंधेरे में है. 

यह भी पढ़ें: Karnataka: कुमारस्‍वामी का श‍िवकुमार पर पलटवार, 'कर्नाटक क‍िसी की 'जागीर' नहीं, जब सत्ता का नशा...'  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget