एक्सप्लोरर

Karnataka: कुमारस्‍वामी का श‍िवकुमार पर पलटवार, 'कर्नाटक क‍िसी की 'जागीर' नहीं, जब सत्ता का नशा...'  

Karnataka: कर्नाटक व‍िधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की 5 गारंटी के कार्यान्‍वयन को लेकर पूर्व सीएम एच डी कुमारस्‍वामी और ड‍िप्‍टी सीएम डीके श‍िवकुमार में जुबानी जंग छ‍िड़ गई है. 

HD Kumaraswamy vs DK Shivkumar: जनता दल (सेक्युलर) की राज्य इकाई के अध्यक्ष एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार (13 नवंबर) को उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक उनकी 'जागीर' नहीं है. 

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताब‍िक, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, शिवकुमार के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें कांग्रेस नेता ने हैरानी जताते हुए कहा था कि राज्य में सत्तारूढ़ दल की 5 गारंटी (चुनाव पूर्व किये गए वादे) कैसे विपक्षी दल के नेता से संबंधित हैं. 

कुमारस्वामी ने रविवार (12 नवंबर) को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार पर चुनावी राज्य तेलंगाना में उनकी तरफ से किये जा रहे वादों को लेकर निशाना साधा. 

तेलंगाना में कांग्रेसी वादों पर कुमारस्‍वामी ने उठाए सवाल  

जेडीएस नेता ने पड़ोसी राज्य में बड़े-बड़े वादे करने के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि वे (सिद्धारमैया और शिवकुमार) कर्नाटक में 5 प्रमुख 'गारंटी' के कार्यान्वयन में 'खामियों' को दूर नहीं कर सके हैं. 

अपनी प्रतिक्रिया में, शिवकुमार ने यह जानना चाहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार की पांच ' गारंटी' और कुमारस्वामी के बीच क्या संबंध है. 

'पूर्व सीएम ने ड‍िप्‍टी सीएम को दी ज्‍यादा गुस्‍सा नहीं करने की सलाह'   

जद (एस) नेता ने एक बयान में सोमवार को कहा, ''डुप्लीकेट चीफ मिनिस्टर बहुत गुस्से में हैं. ज्यादा गुस्सा सेहत के लिए खतरनाक होता है. इस हिदायत को वह याद रखेंगे तो अच्छा होगा. जब सत्ता का नशा सिर चढ़ जाता है तो दिमाग काम करना बंद कर देता है और लोग ऐसी बातें करने लगते हैं.''

'लोकतंत्र में होता है सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष'  

उन्होंने कहा, ''कर्नाटक, डी.के. शिवकुमार की जागीर नहीं है. लोकतंत्र में सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष होता है. जनता ने सवाल पूछने के लिए मुझे विपक्ष की भूमिका के लिए चुना है.''

'कुमारस्‍वामी ने मांगा 5 'गारंटी' के कार्यान्वयन पर श्वेत पत्र'  

कुमारस्वामी ने शिवकुमार को याद दिलाया कि समय का चक्र अर्श पर बैठे लोगों को फर्श पर ले आएगा. प्रदेश अध्यक्ष कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार की 5 'गारंटी' के कार्यान्वयन पर श्वेत पत्र लाने की मांग की. 

यह भी पढ़ें: Karnataka: व‍िजयेंद्र ने पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पैर छूकर ल‍िया आशीर्वाद, बोम्‍मई से मांगा मार्गदर्शन, 15 को संभालेंगे पदभार 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget