एक्सप्लोरर

कर्नाटक फ्लोर टेस्ट: मायावती के नेटवर्क से बाहर हुए राज्य के इकलौते BSP विधायक, फोन भी है स्विच ऑफ

ख़बर ये है कि एन महेश कर्नाटक के सीएम एच डी कुमार स्वामी से बड़े दुखी हैं. नाराज़गी इतनी है कि वे किसी भी तरह उन्हें समर्थन देने को तैयार नहीं हैं. एक दौर था जब वे कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की मिली जुली सरकार में शिक्षा मंत्री थे.

बेंगलुरु: कर्नाटक में आज कुमारस्वामी सरकार के भाग्य का फैसला हो सकता है. सरकार बचेगी, इसकी गुंजाइश कम है. खुद सीएम एचडी कुमारस्वामी भी अब जाने का मन बना चुके हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प हो गया है इकलौते बीएसपी विधायक का मामला. एन महेश ने मीडिया को बताया कि मायावती ने उन्हें वोटिंग से दूर रहने को कहा है. इसीलिए विश्वास मत प्रस्ताव में वे ग़ैर हाज़िर रहेंगे. महेश ने दावा किया कि बीएसपी अध्यक्ष के आदेश को मानते हुए वे अपने विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे. मायावती को जैसे ही ये पता लगा उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीएसपी के विधायक कुमारस्वामी सरकार का समर्थन करते रहेंगे. लेकिन एन महेश का कोई अता पता नहीं है. वे बेंगलुरू में नहीं हैं. विधायक महेश के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं बीएसपी विधायक एन महेश को डूंढने के लिए मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को कर्नाटक भेजा है. वे पार्टी के राज्य सभा सांसद हैं. वे कल देर रात बेंगलुरू पहुंच भी गए. लेकिन विधायक महेश के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है. वे कहॉं हैं और क्या चाहते हैं. किसी को नहीं पता. कर्नाटक में कांग्रेस के नेता और पार्टी के लिए संकटमोचक रहे डी शिवकुमार भी बीएसपी एमएलए का पता लगाने में जुटे हैं. बीएसपी के लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली भी इसी काम में लगे हैं. वे लंबे समय तक कर्नाटक की राजनीति करते रहे और जेडीएस के महासयिव भी रहे. इसी साल वे बीएसपी में शामिल हुए. बीएसपी सुप्रीमो मायावती का वचन न ख़ाली जाए. इसी लिए एन महेश की तलाश जारी है. उन्होंने अपना मोबाइल फ़ोन स्विच ऑफ़ कर लिया है. कुमार स्वामी से नाराज़ हैं बीएसपी विधायक अंदर की ख़बर ये है कि एन महेश कर्नाटक के सीएम एच डी कुमार स्वामी से बड़े दुखी हैं. नाराज़गी इतनी है कि वे किसी भी तरह उन्हें समर्थन देने को तैयार नहीं हैं. एक दौर था जब वे कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की मिली जुली सरकार में शिक्षा मंत्री थे. लेकिन पार्टी की अंदरूनी राजनीति के कारण कुछ ही महीनों बाद उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ा. मायावती ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर आने को कहा था. वे चाहते तो कभी भी पाला बदल सकते थे. लेकिन वे हमेशा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बने रहे. बीएसपी ने कर्नाटक में पिछला विधानसभा चुनाव जेडीएस के साथ गठबंधन में लड़ा था. महेश को मिलने का समय तक नहीं देते थे कुमारस्वामी- नेता का दावा एन महेश राजनीति के शुरूआती दौर से ही बीएसपी में रहे हैं. 1999 में ही वे बीएसपी में चले आए थे. मंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद न तो उन्हें पार्टी में पूछा गया, न ही कुमार स्वामी सरकार की तरफ़ से. बीएसपी के कर्नाटक के एक नेता ने बताया कि सीएम कुमारस्वामी तो महेश को मिलने का समय तक नहीं देते थे.उनके इलाक़े के अफ़सर भी उनकी नहीं सुनते थे. पिछले कुछ दिनों से जब जेडीएस एक एक विधायक की ख़ैर ख़बर ले रही है, महेश को किसी ने फ़ोन तक नहीं किया. उनके समर्थन को एक तरह से गारंटी मान लिया गया. ख़बर लिखे जाने तक बीएसपी विधायक एन महेश मायावती के नेटवर्क से बाहर हैं. यह भी पढ़ें- कर्नाटक में आज हो सकता है बहुमत परीक्षण, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और BJP में टकराव जारी चंद्रयान 2 मिशन: अंतरिक्ष विज्ञान में भारत के लिए आज बड़ा दिन, दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर होगी लॉन्चिंग जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल सत्यपाल मलिक का विवादित बयान, कहा- आतंकी पुलिसवालों को नहीं, भ्रष्ट नेताओं को मारें बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- मैं नाली, शौचालय साफ करने के लिए सांसद नहीं बनी हूं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget