एक्सप्लोरर

कर्नाटक संकट: स्पीकर ने बुलाई बागी विधायकों की बैठक, वायरल हुआ CM कुमारस्वामी का फर्जी इस्तीफा पत्र

कर्नाटक में राजनीतिक संकट बरकरार है. रात के करीब 11 बजकर 30 मिनट पर खबर लिखे जाने तक विधानसभा की कार्यवाही जारी थी. बीजेपी आज ही बहुमत परीक्षण पर अड़ी है.

बेंगलुरू: कर्नाटक में सियासी ड्रामा जारी है. सोमवार रात करीब 11:30 बजे तक भी कर्नाटक विधानसभा में बहुमत परीक्षण प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही. इस दौरान विधानसभा में रुक रुककर हंगामा जारी रहा. विपक्षी पार्टी बीजेपी ही नहीं कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों ने भी वेल में आकर हंगामे किए. कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों ने सदन में 'सुप्रीम कोर्ट को फैसला करने दीजिए' जैसे नारे लगाए.

सुप्रीम कोर्ट में दो निर्दलीय विधायकों ने याचिका दाखिल की है. जिसपर शीर्ष अदालत ने कहा है कि मंगलवार को सुनवाई होगी. निर्दलीय विधायकों ने याचिका दायर कर राज्य में एच डी कुमारस्वामी सरकार को सोमवार को शाम पांच बजे तक सदन में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया था. जिसपर अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया.

कांग्रेस ने व्हिप उल्लंघन का मुद्दा उठाया कल सुबह 11 बजे बागी विधायकों को स्पीकर रमेश कुमार ने व्हिप के मुद्दे पर बैठक के लिए बुलाया है. जेडीएस और कांग्रेस ने व्हिप उल्लंघन की शिकायत की है. सत्तारूढ़ दलों का कहना है कि बागी विधायक तीन दिन से व्हिप का उल्लंघन कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ''बागी विधायकों को स्पीकर ने नोटिस दिया है, उन्हें कल सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया है. बीजेपी उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा और उन्हें मंत्री बनाया जाएगा. भारत के संविधान के अनुसार, अयोग्य घोषित किए जाने के बाद आपको सदस्य नहीं बनाया जा सकता.''

मुख्यमंत्री ने कहा- हम तैयार हैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आज बहुमत परीक्षण के लिए तैयार है. साथ ही उन्होंने कहा, ''मुझे जानकारी मिली कि मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मुझे नहीं पता कि सीएम बनने का इंतजार कौन कर रहा है. किसी ने मेरे जाली हस्ताक्षर किए हैं और सोशल मीडिया पर उसी का प्रसार किया है. मैं प्रचार के सस्ते स्तर पर हैरान हूं.''

मुख्यमंत्री ने रात के करीब 10 बजे बहुमत परीक्षण को लेकर बयान दिया. सीएम के बयान के समय विधानसभा में कांग्रेस के 65 और जेडीएस के 34 विधायक थे. उसी वक्त बीजेपी के 105 विधायक मौजूद थे.

येदियुरप्पा ने कहा- हम रात एक बजे तक रुकने को तैयार कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि बहुमत परीक्षण के लिए हम रात को 1 बजे तक इंतजार करने को तैयार हैं, रात के खाने का इंतज़ाम करिये. जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि केंटीन में कुछ नहीं बचा है, सदन में बहुत से लोग डायबिटिक हैं. बाहर से खाना मंगाने में बहुत समय लगेगा.

स्पीकर ने कहा, ''शुक्रवार को मैंने हाउस ये कह कर स्थगित किया था कि सोमवार को बहुमत परीक्षण होगा. सुप्रीम कोर्ट ने भी मेरे कंधे पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी डाल दी है. मैंने शुक्रवार को एडवोकेट जनरल से भी राय ली है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget