एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: 'कर्नाटक में महंगाई और बेरोजगारी का आतंक है', प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला

Priyanka Gandhi On BJP: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर कर्नाटक में आतंक है तो आपकी 40 पर्सेंट की सरकार का आतंक है, जिसने हर पोस्ट के लिए रेट फिक्स कर लिया है.

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार (7 मई) को पीएम मोदी (PM Modi) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कर्नाटक (Karnataka) के मोदबिद्री में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी यहां आकर कर्नाटक में आतंकवाद की बात करते हैं, मुझे लगा ये तो वो जगह नहीं है, यहां विकास की बात करने की बजाय आप आतंकवाद की बात कर रहे हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि यहां अगर आतंक है तो महंगाई और बेरोजगारी का आतंक है. प्रधानमंत्री जी कर्नाटक में अगर आतंक है तो आपकी 40% की सरकार का आतंक है, जो लोगों को लूट रही है. हर रोज 5 किसान आत्महत्या से मर रहे हैं. कर्नाटक में 4 सालों में 6487 किसानों, गरीबी की वजह से 542 लोगों, बेरोजगारी की वजह से 1675 लोगों, कर्ज-घाटे की वजह से 3734 लोगों ने आत्महत्या की है.

"कई चीजों को दो लोगों को बेच दिया"

प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले 4 अलग-अलग बैंक थे, कॉर्पोरेशन बैंक, विजया बैंक, सिंडिकेट बैंक और कन्नड़ बैंक, और अब इस सरकार की वजह से आज सभी एक बैंक में विलीन हो गए हैं. नेताओं की आदत खराब हो जाती है तो छूटनी मुश्किल हो जाती है. आपने यहां की कई चीजों को दो लोगों को बेच दिया है. हर चीज को महंगा कर दिया गया है, इस चीज का आतंक है. उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में 18 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया. नई पेंशन स्कीम से कई लोगों को आपत्ति हुई तो हमने वापस पुरानी पेंशन स्कीम लागू की.  

"200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी"

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमारी कुछ गारंटी है, 2.5 लाख सरकारी पद को एक साल में भरने का काम करेंगे. 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी. गृहलक्ष्मी योजना के तहत परिवार की मुख्य सदस्य को 2000 रुपये मिलेंगे. महिलाओं के बस पास फ्री किया जाएगा. बेरोजगारों के लिए जिसने ग्रेजुएशन किया है 3000 रुपये और डिप्लोमा धारी छात्रों को 1500 रुपये दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Wrestlers Protest: 'जंतर-मंतर पर टिकट नहीं बंट रहे जो राजनीति होगी', राकेश टिकैत बोले- ऐसे कैसे मिलेगा पहलवानों को इंसाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget